LATEST NEWS

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

बिहार में कलयुगी माँ ने रिश्ते को किया शर्मसार, 7 वर्षीय मासूम बेटी को पचास हज़ार रूपये में बेचा, पुलिस ने माँ समेत चार आरोपियों को दबोचा

बिहार में कलयुगी माँ ने रिश्ते को किया शर्मसार, 7 वर्षीय मास

ARARIA : अररिया पुलिस ने मानव तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 वर्षीय बच्ची को 4 घंटे के भीतर जहां रेस्क्यू किया। वहीं पुलिस ने माँ समेत 4 मानव तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पूरा मामला रानीगंज के छतियौना की बताई जा रही है। 

दरअसल पुलिस को उस बच्ची की माँ कुनिया खातून ने हीं अपनी बेटी के गायब होने की रिपोर्ट लिखाई। जब पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि बच्ची की माँ कुनिया खातून ने हीं अपनी बेटी को 50 हजार रूपये में बेचा था। गिरफ्तार माँ के अलावे मानव तस्कर के रूप में मधेपुरा निवासी मो.शाहरुल और जहाना खातून के साथ-साथ मुंबई निवासी शाह मजहर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

Diarch GO

अररिया पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सुपौल के प्रतापगंज से बच्ची को महज 4 घंटे में पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। एसपी ने बताया कि अररिया एसडीपीओ के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया। इसके बाद पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी। इसके बाद बच्ची को सकुशल बरामद कर मां समेत चार मानव तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। 

अररिया से मंटू भगत की रिपोर्ट