LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

अयोध्या में कौवा भी राम राम बोलने लगा,राम-राम की रट लगाते कागभुशुण्डि जी का वीडियो वायरल

अयोध्या में कौवा भी राम राम बोलने लगा,राम-राम की रट लगाते का

अयोध्‍या में रामलला की मूर्ति के प्राम प्रतिष्टा के बाद हजारों लोग  जय श्रीराम के उद्घोष के साथ प्रभु के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. राम की भक्ति का चादर केवल मनुष्य हीं नहीं पशुपक्षी पर भी देखा जा सकता है. राम लला के मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा के अगले हीं दिन  एक बंदर रामलला के चरणों में जा बैठा था जिसे मंदिर के पुजारियों को साक्षात हनुमान जी का अवतार बताया था, का वीडियो वायरल हुआ था. एक वीडियों और तेजी से वायरल हो रहा है जो अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का है, अयोध्‍या धाम रेलवे स्‍टेशन पर एक  कौवा लगातार 'राम-राम' की रट लगा रहा था. इस कौवे की रामधुन सुनकर लोगों ने उसे साक्षात 'कागभुशुण्डि जी का अवतार' बताया.  

वीडियो सोशल मीडिया मंच एक्‍स पर शेयर किया गया है जो कि इन दिनों काफी वायरल हो रहा है.  इस वीडियो को कैप्‍शन देते हुए लिखा गया है कि 'अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन में एक कौआ आजकल चर्चा का विषय बन गया है. उसके द्वारा बहुत स्पष्ट राम राम बोलने के कारण दक्षिण भारत से आए एक रामभक्त का ध्यान उस पर गया और उन्होंने वीडियो बना डाला. आप भी उन साक्षात कागभुशुण्डि जी के दर्शन करें. जय श्रीराम, जय जय श्रीराम.'

 अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्‍यादा वायरल हो रहा है. हालांकि न्यूज4नेशन इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. लेकिन ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. 

इससे पहले 23 जनवरी को एक बंदर आरती के समय उछल-कूद करते हुए राममंदिर के गर्भगृह में आया और रामलला के चरणों में जाकर बैठ गया था.बंदर बिना किसी को नुकसान पहुंचाए कुछ देर बाद वहां से चला गया. लोगों ने उस बंदर को साक्षात हनुमान जी का अवतार बताया था.

NSIT
Nsmch