LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

बीजेपी शासित राज्यों में बदल रही है मंत्री विधायकों को मिलनेवाली वीआईपी सुविधा, असम में बिजली बिल खुद देने का आदेश तो एमपी में अब खुद टैक्स भरेंगे माननीय

बीजेपी शासित राज्यों में बदल रही है मंत्री विधायकों को मिलने

BHOPAL : बीजेपी शासित राज्यों में मंत्री विधायकों को मिल रही वीआईपी सुविधा को बंद किया जा रहा है। जहां असम में हिमंत विस्वा शरमा सरकार ने सरकारी कर्मियों के साथ मंत्री विधायकों को बिजली बिल खुद जमा करने के निर्देश दिए हैं। वहीं इनसे  एक कदम आगे बढ़ते हुए एमपी में  सीएम मोहन यादव  ने सरकार द्वारा अपने सभी मंत्रियों के टैक्स भुगतान करने को लेकर पांच दशक से चली आ रही प्रथा को खत्म करने का फैसला लिया है।

जारी नए आदेश के अनुसार अब सभी मंत्री अपना आयकर खर्च वहन करेंगे। राज्य यह खर्च वहन नहीं करेगा। बता दें कि साल 1972 में मंत्रियों का इनकम टैक्स सरकार द्वारा भरने का नियम बना था. अब 52 साल बाद मोहन सरकार ने इसको बदल दिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इस फैसले से अब शासन पर कोई वित्तीय भार नहीं आएगा

Diarch GO

राज्य के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कैबिनेट की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया कि मंत्री खुद अपना आयकर भरें. उन्होंने कहा कि सुझाव को स्वीकार कर लिया गया और इसलिए इस संबंध में निर्णय लिया गया. 

पिछले साल दिया था 79 लाख टैक्स

एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2023 से 2024 के लिए मंत्रियों, विधानसभा अध्यक्ष सहित 35 जनप्रतिनिधियों का 79 लाख से ज्यादा का इनकम टैक्स प्रदेश की सरकार ने जमा किया था. पिछले पांच साल में मंत्रियों के आयकर पर करीब साढ़े तीन करोड़ रुपए सरकार के खर्च हुए हैं।

NSIT
Nsmch

 शहीद के परिजनों को दी जाने वाली सहायता राशि का भी बदला निया

वहीं,  कैबिनेट बैठक में मोहन सरकार ने एक और बड़ा फैसला किया. इसके तहत शहीदों के परिजनों को दी जाने वाली सहायता राशि का नया फार्मूला लागू होगा. प्रदेश के किसी जवान के शहीद होने पर दी जाने वाली सहायता राशि में 50% शहीद की पत्नी और 50% राशि शहीद के माता-पिता को दी जाएगी.