LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

अररिया में जमीन ब्रोकरी को लेकर पार्टनर ने की पार्टनर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

अररिया में जमीन ब्रोकरी को लेकर पार्टनर ने की पार्टनर पर ताब

ARARIA :अररिया के फारबिसगंज में जमीन ब्रोकरी के विवाद में एक पार्टनर संजय चौधरी ने अपने दूसरे पार्टनर मनोज ठाकुर को ताबड़तोड़ 5 गोली दाग दी थी. आज पुलिस ने गोली चलाने वाले संजय चौधरी को नेपाल बॉर्डर के चाणक्या चौक से गिरफ्तार कर लिया है. 

एसपी ने बताया कि दोनों जमीन ब्रोकरी में पहले पार्टनर थे. रूपये के लेनदेन से विवाद उत्पन्न हुआ और संजय चौधरी ने पिस्टल से 5 गोली मनोज ठाकुर को दाग दी. एसपी ने बताया कि घायल मनोज ठाकुर की स्थिति स्टेबल है और पूर्णिया के मैक्स हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है. 

घटना 14 जनवरी की है जब मनोज ठाकुर अपनी सैलून की दुकान खोल रहा था. तभी संजय चौधरी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से एक देशी पिस्तौल एक देसी कट्टा और पांच कारतूस को भी बरामद किया है. 

अररिया से मंटू भगत की रिपोर्ट