LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

अररिया में बदमाशों ने पूर्व पार्षद को गोली मारकर किया जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

अररिया में बदमाशों ने पूर्व पार्षद को गोली मारकर किया जख्मी,

ARARIA : फारबिसगंज में आज सुबह पूर्व पार्षद मनोज ठाकुर को बदमाशों ने गोली मार दी। बदमाशों ने उन्हें तीन गोली मारी है। जिसमे दो गोली पेट में और एक गोली कनपटी पर लगी है। आनन फानन में लोग उसे लेकर फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे,जहां प्राथमिक इलाज के बाद नाजुक हालत देखकर उसे पूर्णिया हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

घटना फारबिसगंज के हॉस्पिटल रोड से काली मेला रोड जाने वाली सड़क के किनारे स्थित पूर्व पार्षद मनोज ठाकुर के सैलून में ही घटी। दुकान में घुसकर बदमाश ने तीन गोली मार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया है। घटना के पीछे जमीन खरीद बिक्री के विवाद में उनके पार्टनर संजय चौधरी के द्वारा ही गोली मारने की बात सामने आ रही है। सुबह गोलीबारी की सूचना पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे।

घटना की सूचना के बाद फारबिसगंज थानाध्यक्ष आफताब अहमद अन्य पुलिस अधिकारी और बलों के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गए हैं। पुलिस ने अस्पताल समेत घटनास्थल का जायजा लिया। 

सैलून के अंदर खून पसरा हुआ मिला और मौके से पुलिस ने बुलेट का खोखा भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी संजय चौधरी के भाई को पूछताछ के लिए तत्काल हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की अन्य बिंदुओं पर भी जांच में जुटी है।

NSIT
Nsmch

अररिया से मंटू भगत की रिपोर्ट