LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

जमुई में आंगनबाड़ी केंद्र को ध्वस्त करने के मामले में NEWS4NATION की खबर का असर, डीएम ने कार्यपालक पदाधिकारी प्रियंका गुप्ता से मांगा स्पष्टीकरण

जमुई में आंगनबाड़ी केंद्र को ध्वस्त करने के मामले में NEWS4N

JAMUI : जमुई नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 लगमा गांव में सामुदायिक भवन में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र को बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था किए ही ध्वस्त करने के मामले को लेकर जिलाधिकारी राकेश कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है। कल ही जमुई नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी प्रियंका गुप्ता को एक पत्र निर्गत कर आंगनबाड़ी को ध्वस्त करने के मामले में डीएम ने प्रतिवेदन की मांग की है। जिसमे आंगनबाड़ी को ध्वस्त करने के बाद खुले आसमान के नीचे बच्चों को पढ़ाने  की बात का भी जिक्र किया गया है। 

डीएम ने यह भी पूछा है की बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था किए और सूचना दिए इस भवन को गिराने का आदेश किस परिस्थिति में निर्गत किया गया। सोशल मीडिया के खबरों को संज्ञान में लेते हुए जमुई डीएम ने यह कार्रवाई की है। आपको बता दें पिछले रविवार को जमुई नगर परिषद के वार्ड नंबर 15 लगमा गांव के कुछ युवकों द्वारा अपने निजी जेसीबी मशीन से उक्त आंगनबाड़ी केंद्र सहित छतेदार चबूतरा को भी ध्वस्त कर दिया गया था। जिसके कारण कल यानी सोमवार को आंगनबाड़ी के बच्चे बाहर पेड़ के नीचे पढ़ने को विवश थे। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल है। 

मजे की बात यह है की भवन ध्वस्त करने की सूचना न ही आंगनबाड़ी सेविका को दी गई न ही उक्त वार्ड के पार्षद को।  लोगों का कहना है की यह कार्य नगर परिषद के बिचौलियों और और अधिकारी की मिलीभगत से की गई है। आरोप यह भी लगाया जा रहा है की उक्त जमीन पर किसी योजना के तहत सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया जाना है। 

हालाँकि इस मामले को तूल पकड़ता देख नगर परिषद के अधिकारी और कर्मी कोई भी टिप्पणी करने से बच रहे है। फिलहाल अब देखना दिलचस्प होगा की अब इस जमीन पर क्या बनेगा और आंगनबाड़ी केंद्र का क्या होगा। आज भी आंगनबाड़ी के बच्चे खुले आसमान के नीचे पढ़ने को मजबूर है।

NSIT
Nsmch

जमुई से सुमित की रिपोर्ट