LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

नए कानून से संबंधित ट्रेनिंग का फीडबैक लेने पहुंचे आईजी शिवदीप लांडे, थानेदारों से पूछा - कैसे लागू करेंगे

नए कानून से संबंधित ट्रेनिंग का फीडबैक लेने पहुंचे आईजी शिवद

 SITAMADHI : एक जुलाई से लागू होने  जा रहे तीन नए आपराधिक कानून को लेकर जिले के थानेदारों व पुलिस पदाधिकारियों को दी गई ट्रेनिग का फीड बैक लेने तिरहुत रेंज के आइजी शिवदीप लांडे सीतामढ़ी पहुंचे। जहां कलेक्ट्रेट में आईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिसके बाद आईजी और एसपी मनोज कुमार तिवारी ने परिचर्चा भवन में जिले के थानेदारों को साथ अलग-अलग बैठक की। 

इसमें एक जुलाई से आइपीसी व सीआरपीसी में होने वाली बदलाव को लेकर जो ट्रेनिंग दी गयी है। उसको थाना स्तर पर लागू करने में क्या- क्या परेशानी हो सकती है। उसका थानेदारों से फीडबैक लिया। इस दौरान जिन-जिन थानेदारों को परेशानी थी, उन्होंने अपनी समस्या को आइजी व एसपी के समक्ष रखा। फिर, दोनों अधिकारियों ने उनकी समस्याएं का समाधान भी बताया।

बता दें कि केंद्र सरकार ने अंग्रेजों के काल में बने कानून को समाप्त कर तीन नए कानून बनाए हैं। कुछ समय पहले ही सभी पुलिस कर्मियों को नए कानूनो को लेकर विशेष ट्रेनिंग दी गई थी। इस प्रशिक्षण के माध्यम से पुलिस पदाधिकारियों को तीन नये आपराधिक कानून क्रमशः भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की विस्तृत जानकारी दी गयी। 

इसमें पुराने कानून से नये कानून में हुए बदलाव, हर नये कानून की मुख्य विशेषताएँ, जोड़े गये एवं हटाये गये महत्वपूर्ण धाराओं और पुराने कानून और नये कानून के धाराओं का तुलनात्मक चार्ट दिया गया है। इसके अलावा अनुसंधानकर्ता के सहयोग के लिए इसमें अनुसंधान से संबंधित विशेष पहलुओं की अलग से चर्चा की गई है। उक्त प्रशिक्षण सामग्री अनुसंधानकर्ताओं को नये कानून को समझने, लागू करने में उपयोगी होगी।इन कानूनों में कई मामलों में पुरानी धाराओं को खत्म कर नई धाराएं बनाई गई है। जो 302 सहित कई धाराएं शामिल हैं। यह नया कानून सोमवार से पूरे देश में एक साथ  लागू हो रहा है। 

NSIT
Nsmch

REPORT - AVINASH KUMAR