LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

दो पत्नी हुई तो मिलेंगे दो लाख रुपए, कांग्रेस प्रत्याशी के अजीबो-गरीब वादे से आया सियासी भूचाल

दो पत्नी हुई तो मिलेंगे दो लाख रुपए, कांग्रेस प्रत्याशी के अ

DESK: लोकसभा चुनाव धीरे धीरे अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। वहीं जैसे जैसे चुनावी रण आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे ही पक्ष विपक्ष एक दूसरे पर आक्रमक हो गए हैं। वहीं नेताओं के द्वारा चुनावी फायदों के लिए उल जलूल वादें भी किए जाते हैं। इसी कड़ी में काग्रेस प्रत्याशी ने एक अजीबों गरीब बयान दे दिया है। वहीं उनके बायन से सियासी पारा हाई हो गया है। साथ ही बीजेपी की ओर से चुनाव आयोग से कांग्रेस उम्मीदवार पर कार्रवाई करने की मांग की जा रही है। 

दरअसल, मध्य प्रदेश के रतलाम लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया ने मंच से जनता को अजीबो गरीब वादा कर दिया है। उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जारी कांग्रेस के न्याय पत्र का जिक्र किया। वहीं कांग्रेस की घोषणा पत्र में शामिल महालक्ष्मी योजना का जिक्र किया। जिसके तहत हर गरीब महिला के खाते में एक लाख रुपए देने का वादा किया गया है। उन्होंने इस योजना के बारे में बताते हुए कहा है जिनकी दो पत्नी होगी उनको 2 लाख रुपए मिलेंगे। 

भूरिया ने कहा, '13 मई को कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता और एक-एक माता-बहनों को आगे लाओ। और हमारा जो घोषणापत्र है हर महिला को एक-एक लाख रुपए उनके खाते में जमा होगा। सभी घर की महिलाओं को एक-एक लाख मिलेंगे। मालूम है कि नहीं है। जिनकी दो पत्नियां हैं उन्हें दो लाख मिलेंगे।' यह कहकर कांग्रेस नेता मुस्कुराने लगे। इस दौरान मंच पर दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी भी मौजूद थे। पटवारी ने भूरिया की बात का समर्थन करते हुए कहा कि भूरिया जी ने अभी शानदार घोषणा की है कि जिनकी दो पत्नियां हैं उन्हें दो लाख मिलेंगे।

कांग्रेस उम्मीदवार के बयान की बीजेपी ने कड़ी आलोजना की है। एमपी बीजेपी के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने चुनाव आयोग से भूरिया पर कार्रवाई करने की मांग की है। बता दें कि भूरिया के खिलाफ एमपी के वन मंत्री नागर सिंह चौहान की पत्नी अनिता चौहान चुनावी मैदान में हैं। रतलाम में चौथे चरण में 13 मई को मतदान होगा।

NSIT
Nsmch