LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

प्यार में बाधक बने तो अंजाम बुरा होगा, 18 साल में घर से भागकर शादी करने वाली लड़की की परिवार को चेतावनी

प्यार में बाधक बने तो अंजाम बुरा होगा, 18 साल में घर से भागक

JAMUI: प्यार में बाधक बन रहे परिवार वालों के खिलाफ लड़की ने वीडियो जारी कर सख्त चेतावनी जारी कर दी। मेरे प्यार को कुछ हुआ तो सब जेल जाओगे। 18 साल की शादी शुदा लड़की ने विवाह के 10 महीनों के बाद अब परिजनों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मामला बिहार के जमुई जिले का है। 

दरअसल, पूरा मामला मामला लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि दिलीप ठाकुर की बेटी किरण 5 नवंबर 2023 से घर से गायब है। इस घटना को लेकर घरवालों ने थाने में लड़की के गायब होने का आवेदन दिया था। परिजनों का कहना था कि वह घर से मार्केट जाने की बात कहकर निकली थी, फिर नहीं लौटी।

बताया गया था कि भागने के 22 दिन बाद युवती की किसी दूसरे लड़के से शादी होने वाली थी। इस वजह से नवंबर 2023 में युवती घर से भाग अपने बॉयफ्रेंड के साथ मंदिर में शादी कर ली। घरवालों के थाने में आवेदन के बाद किरण ने शादी का भी एक वीडियो सोशल मीडिया के जरिए जारी किया। 

किरण ने शनिवार को वीडियो जारी कर कहा- मम्मी-पापा हम दोनों बहुत खुश हैं। फोटो-वीडियो आपने देखा होगा। हमने शादी कर ली है। मेरे सास-ससुर और पति को कोई दिक्कत नहीं होना चाहिए। इन पर कोई केस मत कीजिएगा, नहीं तो हम वापस में आप लोगों पर केस कर देंगे। हम हमेशा इन्हीं के साथ रहेंगे। हम वापस नहीं आएंगे।

NSIT
Nsmch

जानकारी अनुसार किरण की शादी 27 नवंबर 2023 को होने वाले थी। शादी का कार्ड भी छप गया था। शादी के 22 दिन पहले ही वह बाजार जाने के बहाने से अपने प्रेमी रघुनंदन के साथ फरार हो गई थी। वहीं, 5 नवंबर 2023 को किरण ने रघुनंदन के साथ मंदिर में शादी की। इसका वीडियो भी बनवाया। अब घटना के 10 महीने बीत जाने के बाद किरण का ये शादी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार को वायरल कर दिया।