LATEST NEWS

  • अखिलेश और आजम  के मुलाकात पर सियासी घमासान: बीजेपी ने साधा निशाना, कांग्रेस ने बताया पारिवारिक रिश्ता
  • अखिलेश और आजम के मुलाकात पर सियासी घमासान: बीजेपी ने साधा निशाना, कांग्रेस ने बताया पारिवारिक रिश्ता

  • मंत्री संतोष कुमार सुमन ने राहुल गांधी पर किया तीखा हमला, कहा- विदेश यात्राओं से आगे नहीं बढ़ पाती राजनीति, हार मिलने पर संवैधानिक संस्थाओं को ठहराते हैं जिम्मेदार
  • मंत्री संतोष कुमार सुमन ने राहुल गांधी पर किया तीखा हमला, कहा- विदेश यात्राओं से आगे नहीं बढ़

  • बिहार में बड़े पैमाने पर IPS और BPS अधिकारियों का तबादला, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना
  • बिहार में बड़े पैमाने पर IPS और BPS अधिकारियों का तबादला, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

  • MLC Election : बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए कल होगा मतदान, 5.32 लाख से अधिक मतदाता 150 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला
  • MLC Election : बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए कल होगा मतदान, 5.32 लाख से अधिक

  • दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या : पति, सास और देवर सहित पांच गिरफ्तार, तीन को भेजा गया जेल
  • दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या : पति, सास और देवर सहित पांच गिरफ्तार, तीन को भेजा गया

अवैध संबंध की भेंट चढ़ गया था हस्बेंड , 'कातिल' बीवी ने प्रेमी संग यूं रची पति की हत्या की साजिश, पढ़ कर रोंगटे हो जाएंगे खड़े...

अवैध संबंध की भेंट चढ़ गया था हस्बेंड ,  'कातिल' बीवी ने प्र

पूर्णिया-  अवैध संबंध की भेट एक पति चढ़ गया है. हत्या करने वाला कोई और नहीं उसकी  अपनी बीबी है. पूर्णिया  में पत्नी ने ही अपने पति की हत्या कर खुद के सुहाग को उजाड़ दिया. घटना मधुबनी थाना के मेहता चौक का है . पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है.

घटना के बाबत मृतक हार्डवेयर व्यवसायी प्रदीप मेहता के चचेरे भाई रजनीश ने कहा कि प्रदीप की पत्नी सितम सिंह का नितेश के साथ अवैध संबंध था. इसी वजह से पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रड से और पीट पीट कर और गला दबाकर अपने पति की हत्या कर दी . उन्होंने कहा कि पति को अपनी पत्नी पर पहले से ही शक था. लेकिन जब भी पति बोलता तो उल्टे पत्नी उसे झगड़ा करने लग जाती थी. इसको लेकर पति ने घर में सीसीटीवी कैमरा भी लगवाया था.

लेकिन पत्नी ने उसे भी हटवा दिया .बीती रात प्रदीप की पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर बैरहमी से उसकी हत्या कर दी . सूचना मिलते ही मधुबनी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पत्नी को हिरासत में लिया . मधुबनी थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने कहा कि आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है . उसकी नौकरानी इस घटना की चश्मदीद गवाह है. उन्होंने बताया कि पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर प्रदीप की हत्या की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Report- Ankit kumar Jha