LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

पति का न्यूट्रीशन से था संबंध, परेशान पत्नी ने फांसी लगाकर दे दी जान, मरने से पहले हाथ पर लिखा सुसाइड का पूरा सच

पति का न्यूट्रीशन से था संबंध, परेशान पत्नी ने फांसी लगाकर द

DESK : इंदौर की गिनती देश के स्वच्छ शहर के रूप में की जाती है। लेकिन इस स्वच्छ शहर में आए दिन नाजायज संबंधों के कारण हत्या और आत्महत्या की घटनाएं सामने आती रहती है। बुधवार को भी यहां दो बेटियों की मां पति की बेवफाई के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं मरने से पहले उसने अपने हाथ पर एक नोट भी लिखा है। जिसमें अपनी मौत के लिए उसने पति और उसकी गर्लफ्रेंड को जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले जी जांच शुरू कर दी है।

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली कविता पाटिल (40 वर्ष) ने बुधवार को थाना क्षेत्र के सिल्वर स्प्रिंग स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने के पहले कविता ने अपने उल्टे हाथ पर सुसाइड नोट लिख छोड़ा है। सुसाइड नोट में उसने अपने पति पंकज पाटिल और उसकी गर्लफ्रेंड नम्रता का नाम लिखा और दोनों के संबंध का जिक्र कर यह बताया है कि दोनों का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है।

वहीं नम्रता न्यूट्रीशन डाइटिशियन का काम करती है और पति पंकज पाटिल पीथमपुर की किसी निजी फैक्ट्री में नौकरी करता है। आत्महत्या किए जाने के वक्त कविता घर में अकेली थी। कविता की शादी कुछ साल पहले इंदौर के रहने वाले पंकज पाटिल से हुई थी। कविता की दो बेटियां भी हैं। 

घटना के समय उसकी एक बेटी स्कूल गई हुई थी और पति भी घर के काम से बाहर गया था। घटना के बाद पुलिस ने कविता के आरोपी पति पंकज और उसकी  प्रेमिका नम्रता के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

NSIT
Nsmch