LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

पति ने प्रेमी से कराई पत्नी की शादी,चर्चा का विषय बन गया है विवाह

पति ने प्रेमी से कराई पत्नी की शादी,चर्चा का विषय बन गया है

बेगूसराय:बिहार के बेगूसराय जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी. महिला दो छोटे बच्चों की मां है. बेगूसराय जिले के दहिया गांव का है ये मामला.पति के प्रेमी से शादी की चर्चा पूरे जिले में हो रही है. अजय कुमार की 2018 में काजल से शादी धूमधाम से हुई. इस बीच वह दो बच्चों की मां बन गई. शादी के बाद भी काजल जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के अघापुर गांव निवासी राज कुमार ठाकुर के संपर्क में रही. काजल और राज कुमार शादी से पहले ही एक दूसरे से प्यार करते थे. दो बच्चों की मां बनने के बाद भी काजल राज कुमार निलती रही, 

पत्नी के प्रेम प्रसंग की जानकारी जब पति को हुई तो उसने अपने घर वालों को मनाया और पत्नी की उसके प्रेमी के साथ शादी कराकर खुशी-खुशी विदा कर दिया. पति ने अपनी पत्नी की खुशी के खातिर पूरे समाज के बीच उसकी शिव मंदिर मे शादी करा दी. पति ने अपने दो बच्चों की परवरिश का जिम्मा खुद उठाया. वहीं इस शादी को देखने के लिए हजारों की  भीड़ मंदिर पहुंच गई. पति अजय ने कहा कि उन्हें काजल और राज के रिश्ते के बारे में पहले पता नहीं था.उनके परिवार के सदस्यों ने काजल और राजकुमार को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था जब मेरे परिवार के सदस्यों ने मुझे घटना के बारे में बताया तो मैं पहले चौंक गया, बाद में मैंने उसे अपने वैवाहिक बंधन से मुक्त करने का फैसला किया. अजय ने कहा कि उसके साथ शादी जारी रखने का कोई मतलब नहीं था क्योंकि वह राजकुमार के साथ रिश्ते में थी. पति ने कहा- 'अगर वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है.' उसकी खुशी में ही मेरी खुशी है. इसके बाद गुरुवार को महिला की उसके प्रेमी के साथ मंदिर में शादी करवादी गई.

बहरहाल इस प्यार को हम क्या नाम दें....ये कह कर ग्रामीण इसकी अलग अलग ढंग से व्याख्या कर रहे हैं.