LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन?क्या कहते हैं आपके सितारे, ग्रह-नक्षत्र आपके पक्ष में होंगे या बीतेगा कठिन समय, जानिए

सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन?क्या कहते हैं

पटना- आज रविवार को ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश ,सभी राशियों मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन का दैनिक भविष्यफल है--

मेष-आपके घर का माहौल बहुत प्रसन्नता वाला रहेगा. छात्र अपनी योग्यता से परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करेंगे. दैनिक कार्य से धन लाभ होगा.लव पार्टनर का साथ रहेगा.  कुछ लोग गुप्त रोग से पीड़ित होंगे. आर्थिक रूप से उन्नति के योग हैं.

आपका भाग्यशाली रंग हरा और  भाग्यशाली अंक 7 है.

वृष-आज आप जो भी काम शुरू करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी.आज आप किसी को ब्याज पर रुपए उधार देंगे. आपकी लव पार्टनर के साथ आज एक छोटी यात्रा आनन्ददायक रहेगी. सिर एवं नेत्र में पीड़ा काफी जातकों को परेशान करेगी.

आपका भाग्यशाली रंग काला और भाग्यशाली अंक 27 है.

मिथुन- आपका आकर्षक व्यक्तित्व दूसरों पर प्रभाव डालने में आपकी मदद करेगा. शारीरिक बीमारियों से परेशान रहेंगे. आज आप अपने कार्य में इतने व्यस्त रहेंगे कि खाना पीना भूल जाएंगे. आपकी बातें लव पार्टनर को आकर्षित करेगी. बहुत करीबी मित्र से विवाद हो सकता है. 

NSIT
Nsmch

आपका भाग्यशाली रंग नारंगी और आपका भाग्यशाली अंक 19 है.

कर्क- काम के मोर्चे पर अवसाद और कठिनाइयों का संकेत है.

आप के पद का विरोध हो रहा है. सॉफ्टवेयर डेवलप करने वाले जातकों का प्रोजेक्ट पूर्ण होने वाला है, आज से ही नए प्रोजेक्ट लेने की तैयारी में लग जायें. परिवार के सदस्यों से प्रेम भाव बनाकर रखें.  परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र शारीरिक परीक्षा के लिए भी तैयारी करें. लवमेट के साथ प्रेम सम्बन्ध प्रगाढ़ होगा. आपकी कोई मानहानि कर सकता है. आपको सिरदर्द या बुखार हो सकता है .

आपका भाग्यशाली रंग नीला और  भाग्यशाली अंक 24 है.

सिंह-आप अपने करियर में जो भी चाहते थे, वह सब अपने आप ही आपके पास आ जाएगा. सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्ति आज किसी से घूस न लें, पकड़े जाने का योग बन रहा है. परिवार में अपनों से व्यर्थ का वार्तालाप ना करें, संबंध खराब होगा. आपके करियर को नई ऊंचाई देने का कार्य आपका लव पार्टनर करेगा. आंतों में इंफेक्शन होने के कारण जो शारीरिक कष्ट है. 

आपका भाग्यशाली रंग क्रीम और  भाग्यशाली अंक 20 है.

कन्या-आज आप दुविधा में रहेंगे. सफलता आपके पास आएगी.पत्नी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. परिवार सहित पिकनिक मनाने किसी सुंदर जगह जाएंगे.यदि आपने किसी से कर्जा लिया है, तो समय पर उसे अवश्य लौटा दें. जिसके बारे में सोचेंगे आज उससे मुलाकात जरुर होगी. 

आपका भाग्यशाली रंग हरा और भाग्यशाली अंक 26 है.

तुला-कार्यस्थल पर कार्य में सफलता मिलेगी और करियर में भी अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. छात्र आज अपना प्रोजेक्ट बनाने में व्यस्त रहेंगे. यदि आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज टालने में ही भलाई है. प्रेम संबंध में आज आप अपने लव पार्टनर की भावनाओं को समझेंगे. 

आपका भाग्यशाली रंग नीला और भाग्यशाली अंक 1 है.

वृश्चिक-आज आप सामाजिक दायरे में ज़्यादा ध्यान देंगे. आप अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं. आपके प्रेम संबंध का विरोध आज परिवार में होगा. कुछ लोग गाल ब्लैडर में स्टोन होने के कारण पीड़ा महसूस कर सकते हैं. सम्मानित व्यक्ति या  राजनेता से सम्मानित हो सकते हैं. 

आपका भाग्यशाली रंग लाल और भाग्यशाली अंक 30 है.

धनु-आज आपके लिए चीज़ें काफ़ी अच्छी रहेंगी. नई-नई चीजें खरीदने के चक्कर में खर्चा बजट से ज्यादा हो जाएगा. लवमेट से आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी.  शारीरिक दर्द और थकान महसूस करेंगे.

आपका भाग्यशाली रंग सुनहरा और भाग्यशाली अंक 25 है.

मकर-काम का दबाव बढ़ने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. आप किसी की मदद करने के चक्कर में अपना धन गवां बैठेंगे. शाम को लव पार्टनर के साथ मिलेंगे .दांतों में पीड़ा के कारण आज परेशान रहेंगे. 

आपका भाग्यशाली रंग भूरा और भाग्यशाली अंक 22 है.

कुंभ- शैक्षणिक क्षेत्र में अच्छे नंबरों से सफलता मिलने की संभावना है.पति पत्नी आपस में विवाद ना करें, अशांति का योग है. उच्च शिक्षा की पढ़ाई के लिए छात्रों को विदेश जाने का मौका मिलेगा.  शत्रुओं की संख्या बढ़ सकती है. स्वास्थ्य पर ध्यान दें. 

आपका भाग्यशाली रंग बैंगनी और भाग्यशाली अंक 25 है.

मीन- अपनी जुबान पर काबू रखें.समय प्रॉपर्टी या सोने में पैसा लगाने के लिए सही है.नौकरी की तलाश करने का सही समय नहीं है. आज आपको अपनी पत्नी और बच्चों से मनमुटाव हो सकती है. धन का लेनदेन आज बिल्कुल ना करें. आपकी मुलाकात प्रेमी से नहीं होगी.

आपका भाग्यशाली रंग पीला और भाग्यशाली अंक 21 है.