LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

खौफनाक हादसा, बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 13 लोगों की मौत, कई घायल

 खौफनाक हादसा, बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 13 लोग

मध्यप्रदेश के  राजगढ़ में बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में कई लोग घायल भी हो गए हैं.  इन्हें जिला अस्पताल लाया गया है. हादसे में मरने वाले सभी लोग राजस्थान के रहने वाले हैं. इस बीच किसी ने इस घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को भी दे दी. इस भीषण हादसे की खबर लगते ही जिले के आला अधिकारी मौके की ओर रवाना हो गए.

हादसा रविवार रात को करीब 9 बजे राजगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर पीपलोदी के पास हुआ है. बताया जा रहा है कि राजस्थान से ट्रैक्टर-ट्रॉली में एक बारात राजगढ़ के एक गांव आ रही थी, तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई.

Diarch GO

हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को निकाला. साथ ही प्रशासन को भी सूचना दी. इसके बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे. साथ ही एंबुलेंस भी मौके पर आ गई. इसकी मदद से घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया.हादसे की सूचना मिलते ही कलेक्टर हर्ष दीक्षित के साथ-साथ एसपी आदित्य मिश्रा, एसडीएम गुलाबसिंह बघेल सहित जिले के सीनियर अफसर मौके पर पहुंच गए.