LATEST NEWS

  • Bihar News : छपरा में 20 हजार किताबों से सजा अनोखा पूजा पंडाल, आयोजकों ने मोबाइल की लत छोड़ किताबों से जुड़ने का दिया संदेश
  • Bihar News : छपरा में 20 हजार किताबों से सजा अनोखा पूजा पंडाल, आयोजकों ने मोबाइल की लत

  • Bihar MLC Election : एमएलसी उम्मीदवार बंशीधर ब्रजवासी ने दिया बड़ा बयान, कहा कई उम्मीदवार लूटेरा है...आप लोग भी लूटिए...
  • Bihar MLC Election : एमएलसी उम्मीदवार बंशीधर ब्रजवासी ने दिया बड़ा बयान, कहा कई उम्मीदवार लूटेरा है...आप लोग

  • Tiger Shroff : टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, तीन संदिग्ध शूटरों को हिरासत में लिया
  • Tiger Shroff : टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, तीन

  • Bihar News : केंद्र सरकार ने NH 139 को दी फोरलेन बनाने की मंजूरी, पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह केंद्र और राज्य सरकार का जताया आभार
  • Bihar News : केंद्र सरकार ने NH 139 को दी फोरलेन बनाने की मंजूरी, पूर्व सांसद सुशील कुमार

  • Diwali inflation
  • Diwali inflation: धनतेरस पर बढ़ेगा खर्च! बादाम, काजू, पिस्ता से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक के दाम बढ़े

यूपी के सीएम की राह पर हेमंत सोरेन, झारखंड के डालटनगंज स्टेशन के नाम को बदलने की दी मंजूरी, जानें क्या है नया नाम

यूपी के सीएम की राह पर हेमंत सोरेन, झारखंड के डालटनगंज स्टेश

DESK : यूपी में सीएम योगी ने कई शहरों और रेलवे स्टेशनों का नाम बदल दिया है। अब उसी राह पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन भी चलते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में शामिल डालटनगंज स्टेशन का नाम बदलने को मंजूरी दे दी है। डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन का नाम अब मेदिनीनगर रेलवे स्टेशन होगा। अब इसे केंद्रीय गृह मंत्रालय को आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। सीएम की सहमति मिलने से पलामू के लोगों में खुशी की लहर है।

शहर का नाम पहले ही मेदिनीनगर किया गया

झारखंड के पलामू जिले में डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन है. लंबे समय से इस रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग की जा रही है. शहर का नाम डाल्टनगंज से बदलकर मेदिनीनगर पहले ही कर दिया गया है, लेकिन रेलवे स्टेशन का नाम नहीं बदला गया था. 

पलामू के लोगों की ये पुरानी मांग थी. आखिरकार सीएम हेमंत सोरेन ने पलामूवासियों की सुध ली और डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर मेदिनीनगर रेलवे स्टेशन किए जाने के प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति दे दी।