LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

बिहार में बढ़ने लगी गर्मी : पिछले 6 दिन में 5 डिग्री बढ़ा तापमान, जान लीजिए मौसम का मिजाज

बिहार में बढ़ने लगी गर्मी :  पिछले 6 दिन में 5 डिग्री बढ़ा त

पटना-   बिहार में  तापमान में उतार- चढ़ाव जारी है. पछुआ हवा के प्रवाह से मौसम शुष्क रह रहा है. इस कारण तेज धूप और आद्रता में कमी के कारण अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. दिन में लोगों को तेज धूप सता रही है . मौसम विभाग के अनुसार 18 मार्च तक तक तापमान में बढ़ोतरी नहीं होगी. विभाग के अनुसार 15 मार्च को बिहार का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस  से 36 डिग्री सेल्सियस  के बीच रहने का अनुमान है. वहीं न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस  से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. सूबे में 18 मार्च तक तापमान का यही हाल रहेगा.

बिहार में गर्मी ने अपना तेवर दिखाना सुरु कर दिया है. आने वाले दिनों में किसी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संबावना नहीं हैं. ऐसे में मौसम विभाग के अनुसार अब तापमान में वृद्धि ही होगी. अधिकतम के बाद जल्द ही न्यूनतम तापमान भी बढ़ना शुरू हो जाएगा. 

Goal 2026

मौसम विभाग के अनुसार 14 मार्च को पटना में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गया अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 16  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भागलपुर में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17.8  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

 मौसम विभाग ने साल 2024 मार्च से लेकर मई 2024 तक गर्मी के मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि देश के ज्यादातर इलाकों में  सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार मार्च से मई तक गर्मी के दिनों में बढ़ोतरी हो सकती है. 

NSIT
Nsmch