LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

जमुई में एमडीएम का भोजन खाकर छह छात्रों की बिगड़ी तबियत , सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज

जमुई में एमडीएम का भोजन खाकर छह छात्रों की बिगड़ी तबियत , सदर

JAMUI : जमुई में मिड डे मिल खाकर आधा दर्जन छात्रों की तबियत बिगड़ गयी। मामला जमुई के सदर थाना क्षेत्र के अमरथ पंचायत का है। बताया जा रहा है की अमरथ पंचायत के सुल्तानपुर गांव स्थित  प्राथमिक विद्यालय के एमडीएम भोजन में मरा हुआ छिपकली मिलने से छात्रों और उसके परिजनों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

परिजन द्वारा छह छात्र को बुधवार की शाम इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा इलाज के बाद छात्रों को अपने निगरानी में सदर अस्पताल में ही रखा गया है। सदर अस्पताल में इलाज के लिये आये छात्रों में सुल्तानपुर गांव निवासी राजेश यादव का पुत्र निशांत कुमार, अवधेश यादव का पुत्र आर्यन कुमार, सुरेश यादव का पुत्र गणेश कुमार, सुनील यादव का पुत्र आयुष कुमार पुत्री सुहानी कुमारी तथा मिथलेश यादव का पुत्र प्रवीण कुमार शामिल हैं। 

छात्रों के परिजन द्वारा बताया गया कि दोपहर में विद्यालय से भोजन करके घर आए बच्चों को अचानक उल्टी और चक्कर आने लगा। जिसके बाद पता चला कि विद्यालय में जो खाना बच्चों को दिया गया था। उसी में मरी हुई छिपकली पाई गयी। हमलोग आनन-फानन में बच्चों को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक द्वारा इलाज किया जा रहा है। 

बताया जा रहा है कि प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर में एनजीओ के द्वारा एमडीएम का खाना परोसा जाता है। बुधवार को एमडीएम के खाने में बच्चों को खिचड़ी और आलू का चोखा दिया गया था। दिए गए  चोखे में मरा हुआ छिपकली पाए जाने से छात्रों के परिजन में हड़कंप मच गया। बहरहाल सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाले एमडीएम भोजन की गुणवत्ता पर आए दिन शिकायते मिलती रहती है। अब देखना है की जमुई जिला प्रशासन इस मुद्दे  पर क्या कदम उठाता है।

NSIT
Nsmch

जमुई से सुमित की रिपोर्ट