LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

अपने पूरे कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या करने पहुंचे गुजरात के मुख्यमंत्री, की यह घोषणा

अपने पूरे कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या करने प

AYODHYA : अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के बाद हर दिन लाखों की संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। इनमें आम से लेकर खास तक  लोग शामिल हैं। इस कड़ी में आज गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल भी अपने कैबिनेट के सदस्यों के साथ अयोध्या पहुंचे। जहां उन्होंने रामलला के दर्शन को बेहद भावुक क्षण बताया। इस दौरान उन्होंने अयोध्या में गुजरात से आनेवाले लोगों के लिए यात्री निवास बनाने की घोषणा की।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने कहा कि आज मुझे गुजरात के मेरे मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ राम लला के दर्शन का सौभाग्य मिला है, यह हम सबके लिए बहुत ही भावुक क्षण है... अयोध्या में हुआ प्राण प्रतिष्ठा समारोह देश में नए कालचक्र के उद्भव का उद्घोष है, आगामी 1000 वर्षों के लिए राम राज्य की स्थापना का यह संकल्प है।

गुजरातियों के लिए बनेगा यात्री निवास, 10 करोड़ लागत

मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने कहा कि देश भर से लाखों श्रद्धालु राम मंदिर में प्रभु के दर्शन के लिए अयोध्या आ रहे हैं। हमारी सरकार में गुजरात के यात्रियों के लिए विशेष आस्था ट्रेन शुरू की है, जिसके माध्यम से हजारों लोगों को रामलला का दर्शन का अवसर प्राप्त हुआ है। अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को रात्रि विश्राम की सुविधा प्राप्त हो इसके लिए यात्री निवास बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए राज्य के बजट में 10 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। अयोध्या में भविष्य में निर्मित होने वाले यात्री भवन के लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उत्तर प्रदेश सरकार को धन्यवाद करता हूं।