LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव पर निकलेगी भव्य निशान यात्रा, 16 मार्च से शुरुआत, 25 मार्च तक आकर्षक आयोजन

श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव पर निकलेगी भव्य निशान यात्रा, 16

पटना. श्री श्याम सेवा ट्रस्ट, न्यू बहादुरपुर की ओर से 28वां श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव16 मार्च शनिवार की शाम 5 बजे से बाबा की मेहंदी से होगी। जिसमे कलाकारों द्वारा भजन एवं मेहंदी लगाई जाएगी। मेहंदी के बाद मारवाड़ी समाज की महिलाएं इस्कॉन मंदिर के सामने श्री सत्यनारायण जी ट्रस्ट परिसर में ध्वजा निशान  सजाएंगी। 17 मार्च रविवार की सुबह 10 बजे से भव्य ध्वजा निशान शोभायात्रा निकलेगी। श्री सत्यनारायण ट्रस्ट परिसर से निकलने वाली शोभायात्रा में 1301 श्याम ध्वज और 1301 हनुमान जी के ध्वज के साथ रंग-बिरंगे परिधान सजे श्याम भक्त पटना में श्याम भक्ति की अलख जगाएंगे। साथ ही इसमें 10000 से अधिक श्याम भक्त शामिल रहेंगे। 

कार्यक्रम संयोजक सुमित पोद्दार ने बताया कि इस बार 28वां श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव हर साल से ज्यादा भव्य और खास होगा। खास तौर से वाराणसी से आ रही गंगा आरती, प्रसिद्ध  शंखनादक डॉ. विपिन मिश्रा का शंखनाद, फूलों की बारिश, आतिशबाजी एवं राधा कृष्णा और कोलकाता से आ रहे विभिन झांकी कलाकार आकर्षण के केंद्र होंगे। निशान शोभायात्रा के बाद मंगलवार 19 मार्च की सुबह 10 बजे से अखंड पाठ होगा। बुधवार 20 मार्च संध्या 7 बजे अखंड ज्योति, श्याम बाबा का भव्य श्रृंगार और रात्रि जागरण का कार्यक्रम होगा। 

रात्रि जागरण में हनुमानगढ़ राजस्थान से मित बंसल, खाटू वाली श्रुति शर्मा और पटना के रौंकी वंका एवं वसंत थिरानी अपने एक से बढ़कर एक श्याम भजनों से वाम भक्ति की अलख जगाएंगे। गुरुवार 21 मार्च की सुबह 9 बजे से द्वादशी ज्योति एवं 10 बजे से भंडारा प्रसाद का आयोजन गा, जिसमें बड़ी संख्या में श्याम भक्त शामिल होंगे। इसके बाद 25 मार्च सोमवार को संध्या 4 बजे से रंगारंग होली मिलन के अथ चटपटी संध्या का कार्यक्रम होगा। निशान शोभा यात्रा के अलावा अन्य सभी कार्यक्रम श्री श्याम भवन, न्यू बहादुरपुर, पटना से संपन्न होंगे।

श्री सत्यनारायण जी सेवा ट्रस्ट परिसर में आयोजित प्रेस करन्फ्रेंस में श्याम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद थिरानी, उपाध्यक्ष विनोद बंसल व परमेश्वर चौधरी, सचिव ओमप्रकाश टिबड़ेवाल, संयुक्त सचिव बल्ला थिरानी, राजेश दालाणिया, विश्वनाथ टेकरीवाल, अनिल पोद्दार, नारायण राठी, कृष्णा पोद्दार आदि उपस्थित थे।

NSIT
Nsmch

पटना से वंदना की रिपोर्ट