LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

शिक्षक सक्षमता परीक्षा 2024 आवेदन के लिए सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन, इस तारिख तक भरें जाएंगे फार्म, 16 फरवरी 2024 को होगी परीक्षा

शिक्षक सक्षमता परीक्षा 2024 आवेदन के लिए सरकार ने जारी किया

पटना- बिहार के लगभग चार  लाख नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देने के लिए सक्षमता परीक्षा 26 फरवरी से 13 मार्च तक ऑनलाइन आयोजित की जाएगी. सक्षमता परीक्षा में बिहार के प्राथमिक कक्षा , मध्य वर्ग, माध्यमिक वर्ग और उच्च माध्यमिक कक्षाओं के लिए निर्धारित सिलेबस के अनुसार पढ़ाये जाने वाले सभी विषय रहेंगे. सक्षमता परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी. इसमें 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा. परीक्षा की अवधि ढाई घंटा की होगी.सक्षमता परीक्षा के प्रश्न  के कई विकल्प होंगे. शिक्षा विभाग ने इसको लेकर  दिशा-निर्देश जारी कर दिया है.

शिक्षा विभाग ने राज्य के नियोजित शिक्षकों को बतौर विशिष्ट शिक्षक भर्ती 2024 आवेदन का विस्तृत अधिसूचना जारी कर दिया है. इस एक्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 फरवरी 2024 से शुरू हो जाएगा.  लगभग चार लाख  नियोजित शिक्षक  16 फरवरी 2024 को होने वाली सक्षमता परीक्षा 2024  के  आवेदन की प्रमुख शर्तें-अधिसूचित गाइडलाइन के अनुसार बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली 2023 के नियम चार के परिप्रेक्ष्य में स्थानीय निकाय शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा आयोजित की जानी है. अगर नियोजित शिक्षक यह परीक्षा पास कर लेते हैं तो वह राज्यकर्मी के समान विशिष्ट शिक्षक बन जाएंगे.

Diarch GO

सामान्य वर्ग के लोगों के लिए 40 प्रतिशत तो पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए 36.5 प्रतिशत वहीं पिछड़ा वर्ग एनेक्श्चर-1 के लिए 34 प्रतिशत तो एसटी व एसटी के लिए 32 प्रतिशत और दिव्यांग के लिए 32 प्रतिशत तथा महिला के लिए 32 प्रतिशत न्यूनतम अंक निर्धारित किए गए है. 

शिक्षक अभ्यर्थी की तरफ से सक्षमता परीक्षा के लिए आवेदन पत्र बिहार बोर्ड के पोर्टल पर ऑन लाइन भरे जायेंगे. सक्षमता परीक्षा उत्तीर्णता के पश्चात सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का विद्यालय आवंटन के पहले काउंसलिंग होगी. इसमें प्रमाण पत्रों की जांच की जायेगी.

NSIT
Nsmch