LATEST NEWS

  • Jehanabad SP Launches Coffee Meet to Strengthen Public Trust
  • Bihar News:जहानाबाद में SP के साथ कॉफी पर होगी चर्चा, 22 से 31 अक्टूबर तक चलेगा Let's Connect

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election:अनंत सिंह के बाद BJP नेता हरिवंश पासवान बागी, बंशीधर ब्रजवासी के लिए मांग रहे वोट

  • Saran MLC Poll Randhir Singh Strategy Faces a Crucial Test
  • Bihar MLC Election: सारण शिक्षक MLC चुनाव, रणधीर सिंह की साख दांव पर, आनंद पुष्कर की जीत के

  •  औरंगाबाद में क्रेडिट वॉर, NH-139 और मेडिकल कॉलेज पर सांसद अभय कुशवाहा की खुली चुनौती
  • औरंगाबाद में क्रेडिट वॉर, NH-139 और मेडिकल कॉलेज पर सांसद अभय कुशवाहा की खुली चुनौती

  • Youth Drowns During Idol Immersion GT Road Blocked
  • Bihar News: मूर्ति विसर्जन के दौरान तालाब में डूबा युवक, रेस्क्यू में देरी के आरोप, GT रोड

बिहार में अपराधियों का तांडव, हथियार के सहारे सीएसपी संचालक से लूटे 50 हजार रुपए, इलाके में दहशत

बिहार में अपराधियों का तांडव, हथियार के सहारे सीएसपी संचालक

PATNA: बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। आए दिन अपराधियों बेखौफ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मधुबनी का है। जहां एक बार फिर नकाबपोश अपराधियों ने पिस्टल के दम पर मारपीट और छिनतई की घटना को अंजाम दिया है। 

जानकारी के अनुसार अपराधियों ने सीएसपी संचालक से पिस्तौल के नोक पर 50 हजार नगद की लूट घटना को अंजाम दिया है। घटना अंधराठाढ़ी  थाना क्षेत्र के सिजोल गांव का है। घटना को लेकर मिनी बैंक संचालक मनोज कुमार यादव ने बताया कि मैलाम दुर्गा स्थान में स्टेशनरी एवं पंजाब नेशनल बैंक का मिनी शांखा ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। रोज की तरह शाम 7: 30 बजे अपनी दुकान और बैंक बंदकर हाथ में एक बैग में 50 हजार एक सौ बीस रुपया, एटीएम स्वीप मशीन, वायोमेटिक आदि के साथ बैक संबंधित जरूरी कागजात लेकर अपने पुत्र प्रदीप कुमार यादव के साथ घर लौट रहे थे।

इस दौरान सिजोल गांव ट्रांसफर्मर के पास पहुंचते ही एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने रोक दिया और उनके पुत्र के कंपट्टी पर पिस्टल तान कर बैग और सारा सामान छीनने लगा। जब उक्त लोगों को रोकने का प्रयास किया तो दूसरा व्यक्ति भी उनके ऊपर पिस्टल तान दिया। विरोध करने पर  सभी बदमाशों ने पिस्टल से सर के ऊपर हमला करते हुए बैग और मोबाइल छीन कर फरार हो गया।

आनन फानन में लोगों ने दोनों बाप बेटे को घर पहुंचाया है।  पुलिस को आवेदन थानाध्यक्ष को देकर गुहार लगाई हैं । आंध्र थाड़ी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी ने कहा कि जांच पड़ताल की जा रही हैं। मनोज कुमार यादव के द्वारा आवेदन दी गई है जिसमें ₹50000 यह छीनने की बात बताई गई हैं। फिलहाल घटना की जांच हो रही है। 

NSIT
Nsmch