LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

अररिया से तस्लीमुद्दीन के छोटे पुत्र शाहनवाज आलम राजद के टिकट पर ठोक रहे हैं ताल, बड़े पुत्र सरफराज आलम को नहीं मिला तेजस्वी का साथ

अररिया से तस्लीमुद्दीन के छोटे पुत्र शाहनवाज आलम  राजद के टि

अररिया- राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने 22 उम्मीदवारों का लिस्ट जारी किया , जिसमें राजद ने पूर्व केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री तस्लीमुद्दीन के छोटे पुत्र एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शाहनवाज आलम पर भरोसा जताया है.

राजद ने अररिया से शाहनवाज आलम को उम्मीदवार घोषित किया है.हालांकि राजद से टिकट के लालसा में पूर्व सांसद एवं तस्लीमुद्दीन के बड़े पुत्र सरफराज आलम भी कतार में थे और बकायदा चार पांच सालों से लगातार पार्टी के कार्यक्रमों के साथ इलाके में होने वाले कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे,लेकिन टिकट प्राप्त करने में उन्हें मायूसी हाथ लगी है.

राजद के शाहनवाज आलम भाजपा के प्रदीप कुमार सिंह से चुनावी समर में दो दो हाथ करेंगे. राजद की ओर से शाहनवाज आलम को प्रत्याशी बनाए जाने पर शाहनवाज आलम ने राजद सुप्रीमो के साथ साथ राजद परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया है और बताया कि अररिया खासकर जोकीहाट की जनता का उन्हें भरपूर सहयोग मिलता रहा है और उसी की दुआ का असर है कि पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार बनाया.

रिपोर्ट- राकेश कुमार भगत