LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

सीतामढ़ी के बागमती में नहाने गए चार बच्चे डूबे, तीन की मिली लाश, एक की तलाश जारी, हादसे से इलाके में मचा हड़कंप

सीतामढ़ी के बागमती में नहाने गए चार बच्चे डूबे, तीन की मिली

SITAMADHI : सीतामढ़ी जिले में मंगलवार को बागमती नदी में चार बच्चे डूब गए। जिनमें तीन बच्चों के शव लोगों की सहायत से नदी से निकाल लिया गया। वहीं एक बच्चे की तलाश जार है। मौके पर एनडीआरएफ की टीम पहुंच चुकी है और लापता बच्चे की तलाश को लेकर आपरेशन चलाया जा रहा है। 

उक्त घटना जिले के सुप्पी प्रखंड के अख्ता गांव की है। मरने वाले सभी बच्चे एक ही गांव के हैं। मृतकों की पहचान सुप्पी थाना क्षेत्र के अख्ता गांव निवासी स्व. जामीन खान के 11 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शाहनवाज खान, मोहम्मद जुनैद के 10 वर्षीय पुत्र मोहम्मद सोहेल, मोहम्मद महमूद के पुत्र मोहम्मद दिलशाद के रूप में हुई है. वहीं स्वर्गीय नूर मोहम्मद मंसूरी का 13 वर्षीय पुत्र सहमद मंसूरी अब भी लापता है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की दोपहर चारों बच्चे एक साथ अपने अन्य साथियों को लेकर नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान दो बच्चे डूबने लगे, जिन्हें बचाने के लिए दो अन्य बच्चे भी गए। इसी दौरान चारों डूबने लगे। जब तक अन्य बच्चे बचाव-बचाव कहकर चिल्ला रहे थे। हालांकि तब तक सभी बच्चे डूब चुके थे। वहीं, शोरगुल होने पर गांव के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों ने एसडीआरएफ की टीम और थाने को सूचना दी। 

हादसे की खबर सुन विधायक भी पहुंचे

हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना ने बताया कि पीड़ित परिवारों को सभी तरह की सरकारी सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। फिलहाल उन्हें निजी कोष राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। घटना के बाद से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

NSIT
Nsmch