LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

भाजपा के संस्थापकों में शामिल रहे बिहार के पूर्व सांसद को मिला राम मंदिर उद्घाटन में शामिल होने का निमंत्रण, कहा -यह मेरे लिए सौभाग्य की बात

भाजपा के संस्थापकों में शामिल रहे बिहार के पूर्व सांसद को मि

PATNA : आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के 'प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देश भर में उत्साह का माहौल है। हर कोई इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनना चाह रहा है। ऐसे में कुछ लोग ही हैं, जिन्हें इस समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया जा रहा है। आमंत्रण पानेवालों में पूर्व सांसद व भाजपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल आरके सिन्हा भी शामिल हो गए हैं। 

आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के 'प्राण प्रतिष्ठा समारोह' का आमंत्रण आज मंगलवार को भाजपा के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व सांसद आरके सिन्हा और उनकी धर्मपत्नी रीता किशोर सिन्हा को दिया गया है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक राजकुमार सिन्हा और क्षेत्र कार्यवाहक डॉ मोहन सिंह ने मंगलवार को उनके पटना स्थित अन्नपूर्णा आवास में आकर उनके नाम का आमंत्रण कार्ड दिया।

आरके सिन्हा ने कहा यह मेरे लिए सौभाग्य की बात

जानकारी मिलते ही आरके सिन्हा ने बताया कि ''5000 साल बाद श्रीराम अयोध्या आ रहे हैं. ऐसे में बहुत ही सौभाग्य की बात है कि मुझे सपत्नीक इस प्राण प्रतिष्ठा के दिन के समारोह में सम्मिलित होने का आमंत्रण मिला है. मैं अपने आप को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं क्योंकि श्री राम का प्राण प्रतिष्ठा होना है और हम उसके साक्षी होंगे।'' उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके प्रयासों से आज करोड़ों भारतीयों का सपना पूरा होता हुआ दिख रहा है।