LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

राजद के कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन में शामिल हुए पूर्व विधायक भोला यादव, कहा राजनीतिक फायदे के लिए भगवान का हो रहा व्यवसायीकरण

राजद के कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन में शामिल हुए पूर्व विधायक

ARARIA : राजनीतिक फायदे के लिए आज भगवान राम का व्यवसायीकरण किया जा रहा है। धर्म के नाम पर, भगवान के नाम पर, चावल बांटने के नाम पर राजनीति किया जा रहा है। इसका जवाब हमारी सरकार विकास के नाम पर दे रही है। ये बातें अररिया टाउन हॉल में आयोजित कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन में बिहार संस्कृत बोर्ड के अध्यक्ष भोला प्रसाद यादव ने कहीं। 

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने आर्थिक व जाति सर्वे कराकर जिसकी जितनी हिस्सेदारी उसकी उतनी भागीदारी के तहत 75 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया है। हमारे नेता ने चुनाव के समय दस लाख युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया था। जिसे सरकार बनने के बाद से इस दिशा काम किया जा रहा है। इस वित्त वर्ष में दस लाख युवाओं को रोजगार मुहैया करा दिया जायेगा। 

Diarch GO

उन्होंने कहा कि आज सांप्रदायिक ताकत हावी हो रही है। उससे किस तरह से लड़ना है। इसी का प्रशिक्षण हम लोग आज कार्यकर्ताओं को दे रहे हैं। ताकि मजबूती से आने वाले चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज कर सके। इसके साथ उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल का हर एक कार्यकर्ता लालू यादव है। वहीं बिहार सरकार के मंत्री इसराइल मंसुरी ने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद से ही बिहार आगे बढ़ रहा है। कहा कि सरकार ने खेल आयोग का गठन किया है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कार्य हुआ है। इससे बेरोजगारों को रोजगार मिलने का काम होगा। 

उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को हमलोग विकास के साथ रोजगार देने के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा के नाम पर चुनाव लड़ेंगे। इसी उद्देश्य से इस सम्मेलन का आयोजन किया गया है। कार्यकर्ताओं से अपील की जा रही है कि विकास की बातों को गांव गांव तक पहुंचाने का काम करें। ताकि आगामी चुनाव में हमलोग मजबूती से जीत दर्ज करें। इस कार्यक्रम में विधायक अमर पासवान, विधायक रामानुज प्रसाद, विधायक अंजर नईमी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक कुमार गुप्ता, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार साहनी, पूर्व सांसद सरफराज आलम, पूर्व विधायक अनिल यादव, जिला अध्यक्ष मनीष कुमार यादव के साथ सैकडों कार्यकर्ता मौजूद थे।

NSIT
Nsmch

अररिया से मंटू भगत की रिपोर्ट