LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

मध्य प्रदेश में परिवार के पांच लोगों की फंदे पर लटकती मिली लाश, छह साल पहले इसी तरह आज के दिन ही नई दिल्ली में 11 लोगों ने लगाई थी फांसी

मध्य प्रदेश में परिवार के पांच लोगों की फंदे पर लटकती मिली ल

DESK : छह साल पहले एक जुलाई को नई दिल्ली के बुराड़ी में एक साथ एक ही परिवार के 11 लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसने पूरे दिल्ली के सामने कई सवाल खड़े कर दिए थे। आज भी यह घटना लोगों को सिहरा जाती है। अब छह साल वैसी ही घटना फिर दोहराई गई है। हालांकि इस बार जगह नई दिल्ली नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश का अलीराजपुर जिले से जुड़ा है। जहां आज एक ही परिवार के पांच लोगों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं। मरनेवालों में दंपती, उनके दो बेटे और बेटी शामिल है। रिश्ते के लोगों ने पूरे परिवार की हत्या की आशंका जताई  है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.   

अलीराजपुर जिले के सोंडवा थाने इलाके के रावडी गांव की यह घटना है.  पुलिस ने बताया कि राकेश पिता जागर सिंह, उसकी पत्नी ललिता, बेटी लक्ष्मी, बेटा प्रकाश और अक्षय के शव घर में ही फंदे पर लटके मिले। राकेश के चाचा सुबह घर पहुंचे तो इसकी जानकारी लगी। इसके बाद सांडवा थाना पुलिस को सूचना दी गई। पोस्टमार्टम के लिए शवों को आलीराजपुर जिला अस्पताल लाया जा रहा है।

रिश्तेदारों ने जताई हत्या की आशंका

पड़ोसियों का कहना है कि राकेश किसान था। उसने या परिवार के किसी सदस्य ने कभी किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया। वहीं, रिश्तेदारों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष जयपाल सिंह ने कहा, 'यह परिवार खुदकुशी जैसा कदम नहीं उठा सकता। यह हत्या है। पुलिस को इसकी जल्द जांच करना चाहिए।' उन्होंने कहा कि परिवार के 5 लोगों के शव मिलने से पूरे गांव में शोक है।

NSIT
Nsmch

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में एक घर के भीतर पांच लोगों के शव फांसी के फंदे पर लटकते हुए पाए जाने से हड़कंप मच गया. पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव मिलने की सूचना पर जिले के एसपी राजेश व्यास मौके पर पहुंचे. यह हत्या है या सामूहिक आत्महत्या? एफएसएल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा होगा. पुलिस अब FSL टीम का इंतजार कर रही है. 

नई दिल्ली  में आज ही बुराड़ी में मिले थे 11 लोगों के शव

खास बात यह है कि इस घटना ने आज के ही दिन यानी 1 जुलाई 2018 को दिल्ली के बुराड़ी में हुई घटना को याद दिला दिया है. 

 दिल्ली के बुराड़ी के मास सुसाइड केस ने पूरे देश को झकझोर कर रखा दिया था. आज यानी 1 जुलाई को इस कांड को पूरे 6 साल बीत चुके हैं. 30 जून 2018 की देर रात 12 बजे से एक बजे के करीब चुंडावत परिवार (जिसे भाटिया परिवार के रूप में भी जाना जाता था) के 11 लोगों ने आत्महत्या कर ली थी