LATEST NEWS

  • Boat Capsizes in Bihar
  • Bihar Boat Accident: गंगा नदी में पलटी नाव, दो लोग लापता, चार घायल

  • Bihar Vidhanmandal Winter Session
  • Bihar Vidhanmandal Winter Session: बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से, 5 दिन तक सदन में गरमाएगी

  • Bihar tender Scam Case: IAS धर्मेंद्र कुमार से ED ने की 6 घंटे पूछताछ,  आनंद किशोर समेत 3 प्रशासनिक अधिकारियों से भी होगी पूछताछ
  • Bihar tender Scam Case: IAS धर्मेंद्र कुमार से ED ने की 6 घंटे पूछताछ, आनंद किशोर समेत

  • Bihar Changes Teachers Leave Rules
  • Bihar Teachers Leave Rules:बिहार में शिक्षकों की छुट्टी के बदले नियम, अब ई-शिक्षाकोष से ही मिलेगी मंजूरी

  • Bihar MLC Election Results:बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षकों ने पुराने चेहरों का ढ़ाया किला, स्नातकों ने पुराने नेताओं पर जताया भरोसा
  • Bihar MLC Election Results:बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षकों ने पुराने चेहरों का ढ़ाया किला, स्नातकों ने

FIRING IN SCHOOL : पानी पीने आए बदमाशों ने स्कूल में घुसकर की शिक्षकों पर फायरिंग, दहशत में आ गए बच्चे

FIRING IN SCHOOL : पानी पीने आए बदमाशों ने स्कूल में घुसकर क

SIWAN : सिवान में एक बार फिर अपराधियों  का मनोबल सातवें आसमान पर  है। यहां अपराधियों ने सिवान जिले के जामो बाजार थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव स्थित विशेश्वर हाई स्कूल सह इंटर कालेज परिसर में गुरुवार की सुबह बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग की गई है। घटना के बाद स्कूल सहित आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया है। वहीं अपराधियों के इस हरकत ने पुलिस की सक्रियता की पोल खोलकर रख दी है। 

इस बाबत में विद्यालय के शिक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि फायरिंग के समय  कुछ शिक्षक और बच्चे स्कूल परिसर में ही थे। करीब 10 बजे बाइक सवार  से तीन युवक स्कूल पहुंचे। विद्यालय परिसर में लगी टोंटी से पानी पीने लगे। तो वहीं उसका दूसरा साथी हाथ में पिस्तौल लेकर लहराने लगा। जब उसे ऐसा करने से मना किया गया तो वह पीछे की तरफ हटने लगा। बाइक में चाबी लगी होने पर उसे निकालने की कोशिश की गई तो उसके साथी ने तुरंत चाबी निकाल ली। शिक्षकों ने बदमाशों को हड़काया तो एक बदमाश पीछे भागते हुए चारदीवारी के पीछे चला गया। वहीं एक बदमाश चारदीवारी पर चढ़कर शिक्षकों पर सामने से फायरिंग करने लगा। शिक्षक बाल-बाल बच गए। 

फायरिंग से दहशत में आ गए बच्चे

फायरिंग की आवाज सुन तीनों विद्यालय के बच्चे दहशत में आ गए। बाद में शिक्षकों ने  पौधारोपण के बाद गैवियन बनाने के लिए लाई गई ईंटों से बदमाशों पर फेंकना शुरू कर दिया। फायरिंग की आवाज सुन कुछ ग्रामीण भी विद्यालय की तरफ आने लगे। स्वयं को घिरता देख एक बदमाश बाइक स्टार्ट कर परिसर से निकला और अपने दोनों साथियों को कुछ आगे जाकर बैठाकर फरार हो गया। वही विद्यालय परिसर हुई गोलबारी के बाद गांववाले इक्कठे हो गए ।

 वही विद्यालय में हथियार लहराने और गोलीबारी की घटना से आस पास के गांव के लोग चिंतित है।   ग्रमीणों ने बताया कि दिनदहाड़े इस तरह की घटना से स्पष्ट है कि बदमाशों के मन में पुलिस का कोई खौफ अब बचा  नहीं है।विद्यालय परिसर में हुई इस घटना से शिक्षक भी आक्रोशित है। ग्रमीणों ने कहा कि पुलिस को जल्द से जल्द इस मामले की जांच कर अपराधियों को गिरफ्तार करना चाहिए ।

NSIT
Nsmch

घटना की सूचना मिलते ही थाने के अवर निरीक्षक अभिनंदन यादव टीम के साथ हरिहरपुर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने के बाद भी शिक्षक, छात्र और ग्रामीण सहमे नजर आए। अवर निरीक्षक अभिनंदन यादव  ने कहा कि विद्यालय में इस तरह की यह पहली घटना है।

सीवान से Tabish irshad की रिपोर्ट