LATEST NEWS

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल
  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में शुरू हुई डिजिटल बिक्री
  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में

  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश
  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश

हाइटेक होगा दमकल विभाग :आग बुझाने के दौरान अब नहीं झुलसेंगे दमकलकर्मी, रोबोट मशीन का हुआ ट्रायल

हाइटेक होगा दमकल विभाग :आग बुझाने के दौरान अब नहीं झुलसेंगे

LUCKNOW : हाल के दिनों में अगलगी की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। जिसमें लोगों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं इस दौरान जान जोखिम में डालकर आग बुझाने गए दमकलकर्मी भी झुलस गए हैं। ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़े, इसको लेकर अब यूपी की योगी सरकार ने अपने फायर बिग्रेड विभाग को हाईटेक बनाने का फैसला लिया। अब आग बुझाने में दमकलकर्मियों के सहयोग के लिए रोबोट भी मौजूद होंगे। जो उन जगहों पर भी जा सकेंगे, जहां फायर फाइटर खुद नहीं जा सकते हैं। 

सोमवार को लखनऊ के हजरतगंज फायर स्टेशन में इन रोबोट का डेमो कराया गया जो काफी हद तक कारगर दिखा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मंगेश कुमार ने बताया कि फिलहाल चौथे चरण की टेस्टिंग की गई है। इन रोबोट को खरीदने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा जा रहा है।

Diarch GO

रोबोट फायर फाइटर।

धूएं के कारण कर्मियों को होती है सांस लेने में दिक्कत

ट्रायल को लेकर CFO ने बताया कि बेसमेंट और बहुत घनी बाजार जैसी जगहों पर लगी आग को बुझाना बेहद चुनौती भरा काम होता है। ऐसी जगह पर वेंटिलेशन न होने की वजह से जवानों को ब्रीथिंग ऑपरेटश सिस्टम (सांस लेने के लिए ऑक्सीजन) लेकर अंदर जाना पड़ता है। इससे किसी तरह अंदर पहुंच भी गए तो चारों तरह की हीट जानलेवा साबित होती है। ऐसे हालात में रोबोट को आसानी से अंदर भेजकर जल्द आग पर काबू पाया जा सकता है।

NSIT
Nsmch

रात में देखने के लिए लगाए गए हैं नाइट विजन कैमरे

 CFO मंगेश कुमार ने बताया कि गुजरात की कंपनी स्वदेशी फायर ने इस रोबोट को बनाया है। इससे पहले फायर फाइटिंग में इस्तेमाल होने वाले ज्यादातर आधुनिक उपकरण विदेशी कंपनियों से खरीदे जाते थे। इस रोबोट मे थर्मल इमेजिंग और नाइट वीजन कैमरे लगे हैं। इससे यह आसानी से आग वाली जगह की पहचान करके अंधेरे में भी उसे बुझाने में कारगर होंगे। सेंसर को आग का पता लगते ही पानी और फोम की बौछार शुरू हो जाएगी और कम समय में आग पर काबू पाया जा सकेगा।