LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

उज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान लगी आग ,गर्भगृह में कई पुजारी झुलसे, होली का चल रहा था उत्सव

उज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान लगी आग ,गर्भगृ

उज्जैन-  मध्य प्रदेश के विश्वविख्यात  उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में सोमवार की भस्म आरती के दौरान सुबह गर्भगृह में आग लग गई. इस दौरान आग इतनी तेजी से फैली कि पुजारी सहित 13 लोग झुलस गए. बताया जाता है कि आरती के दौरान गुलाल डालने से आग लग गई. हालांकि, लोगों और प्रशासन की तत्परता से  आग पर काबू पा लिया गया. आग लगने के बाद मंदिर में अपरा तफरी मच गई . वही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. 

मध्य प्रदेश के उज्जैन में भस्म आरती के दौरान महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आग लग गई. इसमें 13 लोगों के झुलसने की सूचना है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के समय महाकाल को गुलाल लगाया जा रहा था. उज्जैन के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि गर्भगृह में भस्म आरती के दौरान आग लगी. घटना में 13 लोग घायल हैं. उनका इलाज चल रहा है.

Diarch GO

बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक प्रमुख ज्योतिर्लिंग महाकाल के रूप में मध्य प्रदेश राज्य की उज्जैन नगरी में पूजे जाते हैं. भस्म आरती सुबह-सुबह महाकाल को जगाने के उद्देश्य से की जाती है.उस समय महाकाल को चिता की भस्म से नहलाया जाता है. होली के अवसर पर यहां भारी भीड़ जमा थी. गुलाल लगाने के दौरान आग लग गई.