LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

सीतामढ़ी में अज्ञात अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी को गोली मारकर किया जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

सीतामढ़ी में अज्ञात अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी को गोली मारकर

SITAMARHI : बिहार के सीतामढ़ी में एक फाइनेंस कर्मी को अज्ञात अपराधियों द्वारा लूट पाट की नीयत से गोली मारकर जख्मी कर दिया गया है। जख्मी की पहचान सहीयारा थाना क्षेत्र के दिहठी मनरिया वार्ड नंबर 7 निवासी वीरेंद्र पासवान के 23 वर्षीय पुत्र कौशल कुमार के रूप में की गई है। 

घटना मेहसौल थाना क्षेत्र के बसबरिया की बताई जा रही है। घटना को लेकर जख्मी की पत्नी सुंदरम ने बताया कि उनके पति विभिन्न मॉल एवं अमेजॉन से पैसे का कलेक्शन कर बैंक में जमा करने का काम बीते कई वर्षो से करते हैं। इसी क्रम में पैसे को लेकर बैंक जाने के दौरान उक्त घटना को अंजाम दिया गया। 

जख्मी का इलाज सीतामढ़ी शहर के निजी क्लीनिक में कराया जा रहा है। मामले को लेकर सदर डीएसपी 1 रामकृष्ण ने लूटपाट से इंकार करते हुए बताया की बाइक पर सवार तीन अज्ञात हमलावरों द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस के द्वारा जख्मी के बाइक एवं पैसे को सुरक्षित रख लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट