LATEST NEWS

  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की सांसें, पंद्रह साल की चांदनी की जांबाजी  जान कर हैरान हो जाएंगे आप
  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की

  •  Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार  बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई अंगों पर असर, ऑक्सीजन सपोर्ट पर इलाज, एक को किया गया  डिस्चार्ज
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: पटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान, अनंत सिंह के समर्थन पर नीरज कुमार का तंज,

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

नहीं रहे फिल्म निर्देशक संजय गढ़वी, धूम, धूम-2, मेरे यार की शादी है जैसी सुपरहिट फिल्मों का किया था निर्देशन

नहीं रहे फिल्म निर्देशक संजय गढ़वी, धूम, धूम-2, मेरे यार की

DESK : हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आई है। यशराज फिल्मस के लिए धूम, धूम 2 और मेरे यार की शादी है जैसी ब्लॉक बस्टर फिल्में बनानेवाले डायरेक्टर संजय गढ़वी का निधन हो गया है। आज सुबह करीब 10 बजे आखिरी सांस ली।  उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। संजय गढ़वी की बड़ी बेटी संजना ने बताया कि उनका देहांत 19 नवंबर की सुबह हुआ। कोई दिक्कत नहीं थी और सबकुछ ठीक था।

जानकारी के अनुसार संजय गढ़वी जब सुबह लोखंडवाला बैकरोड में मॉर्निंग वॉक कर रहे थे, तो उसी दौरान ही उनके सीने में दर्द उठा। वह पसीने-पसीने हो गए। आनन-फानन में उन्हें नजदीकी सबसे बड़े कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संजय गढ़वी के निधन से पूरी फैमिली शॉक में है। उनका जाना पूरे बॉलीवुड के लिए बड़ी क्षति है।

Diarch GO

संजय ने यशराज फिल्म्स के साथ मिलकर जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और ऋतिक रोशन स्टारर 'धूम' और 'धूम 2' का निर्देशन किया था। संजय ने मेरे यार की शादी है, तेरे लिए, किडनैप, अजब गजब लव और ऑपरेशन परिंदे जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया था। 'धूम' फ्रैंचाइज देश की सबसे बड़ी फिल्म फ्रैंचाइज में से एक है, जिसकी शुरुआत 2004 में हुई थी। इसकी पहली दो फिल्में संजय गढ़वी ने डायरेक्ट की थीं। वहीं तीसरी फिल्म 'धूम 3' को विजय कृष्ण आचार्य ने डायरेक्ट किया था।

इस विषय पर फिल्म बनाने की तैयारी में थे गढ़वी

संजय गढ़वी लोखंडवाला अंधेरी वेस्ट की ग्रीन एकड़ सोसाइटी में ही रहते हैं, इसी सोसाइटी में श्री देवी रहती थीं। संजय गढ़वी ने बीते दिनों ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद के विवाद पर बेस्ड फिल्म बनाने की घोषणा की थी। खबर है कि फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई थी

NSIT
Nsmch