LATEST NEWS

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

बंदियों को कोर्ट ले जा रही उत्पाद विभाग की गाड़ी का बीच रास्ते तेल खत्म, बंदियों से लगवाया गया धक्का

बंदियों को कोर्ट ले जा रही उत्पाद विभाग की गाड़ी का बीच रास्

BHAGALPUR : बिहार में अपराध को रोकने के लिए पुलिस को कितनी सुविधाएं मिलती है। इसकी एक तस्वीर भागलपुर से सामने आई है। जहां चार शराबियों को कोर्ट में पेशी के लिए ले जा रही उत्पाद विभाग की गाड़ी का बीच रास्ते बंद पड़ गई। नतीजा यह हुआ कि चारों बंदियों को गाड़ी से उतारकर उनसे धक्का लगवाया गया। जिसका वीडियो सामने आने के बाद अब मद्य निषेध विभाग के अधिकारी जांच कराने की बात करते नजर आ रहे हैं। 

यह है पूरा मामला

दरअसल, भागलपुर उत्पाद विभाग ने चार शराबियों को पकड़कर उसे व्यवहार न्यायलय में पेशी के लिए भेजा जाना था।  चारों कैदियों को उत्पाद विभाग की गाड़ी से एक सिपाही के सहारे भेजा गया। लेकिन कोर्ट पहुंचने से पहले अचानक कचहरी चौक के पास बीच सड़क पर तेल खत्म होने के कारण गाड़ी बन्द हो गयी. जिसके बाद सभी गिरफ्तार लोगों को गाड़ी से उतारा गया और चारों से वाहन में धक्का दिलवाया गया। अब इन कैदियों को भी वाहन से बाहर निकाल कर पुलिस की गाड़ी को धक्का लगवाने का वीडियो चर्चा का विषय बन गया है।

Diarch GO

अधिकारी को पता नहीं

मामले में जब वाहन चालक सावन कुमार से पूछा गया तो उसने साफ कर दिया कि उन्हें सिर्फ कैदियों को कोर्ट पहुंचाने के लिए कहा गया था। मुझे नहीं पता कि गाड़ी में तेल है या नहीं। 

वहीं वहीं इस सिलसिले में मद्य निषेध भागलपुर के सहायक आयुक्त प्रमोदित नारायण सिंह ने बताया कि "आप लोगों के जरिए ही ये सूचना मिल रही है. अगर ऐसा है तो इसकी पूरी जांच करवाएंगे. जो भी इसके लिए अधिकारी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. जांच का आदेश दिए जाएंगे. ये सही नहीं है".

NSIT
Nsmch

जिले में आए दिन अपराधिक घटनाएं हो रही हैं। ऐसे में सोचनेवाली बात यह है कि अगर ये वाहन किसी शराबी या शराब माफिया को पकड़ने के लिए गया होता तो और वाहन का तेल बीच रास्ते में ही खत्म हो जाता तो, आरोपी को भागने में कितनी देर लगती।