LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

रक्षाबंधन पर प्रदेश की हर बेटियों को मिलेगा खास गिफ्ट, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

रक्षाबंधन पर प्रदेश की हर बेटियों को मिलेगा खास गिफ्ट, मुख्य

DESK : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2024) से पहले लाडली बहनों को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है. 'लाडली बहना योजना' (Ladli Behna Yojana) के अंतर्गत इस बार 250 रुपये ज्यादा मिलेंगे। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1,250 रुपये की राशि दी जाती है। हालांकि, इस महीने 1,500 रुपये आएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस संबंध में शुक्रवार को अपने एक्स हेंडल पर जानकारी दी। सीएम ने ट्वीट करते हुए बताया कि 10 अगस्त को रक्षाबंधन और सावन उत्सव की थीम पर प्रदेशभर में 25 हजार स्थानों पर एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सीएम बोले - यह भाई-बहनों के बीच का रिश्ता है

मुख्यमंत्री ने कहा, “बहुत लोग कह रहे थे कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद इस योजना को बंद कर दिया जाएगा। मैं ऐसे लोगों को कहना चाहता हूं कि हमारी योजना बंद नहीं होगी। यह भाई-बहनों के बीच का रिश्ता है। यह संबंधों का महत्व है. लेकिन, कुछ लोगों को यह बात समझ में कभी नहीं आएगी. हमारा आपका संबंध परमात्मा करे, पूरी जिंदगी बना रहे।”

दरअसल, मध्यप्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन के मौके पर राज्यभर में रक्षाबंधन कार्यक्रम और सावन उत्सव मनाने का ऐलान किया है। प्रदेशभर में 25 हजार जगहों पर ये कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 10 अगस्त को रक्षाबंधन कार्यक्रम और सावन उत्सव थीम पर आयोजित कार्यक्रमों में लाड़ली बहनों को 1250 रुपए और 250 रुपए की अतिरिक्त राशि राखी गिफ्ट के रूप में दी जाएगी।

NSIT
Nsmch

लाड़ली बहनों के लिए 10 अगस्त से प्रारंभ रक्षाबंधन कार्यक्रम 19 अगस्त तक जारी रहेंगे। 9 अगस्त को रानी दुर्गावती महिला सरपंच सम्मेलन भी रक्षाबंधन की थीम पर मनाया जा रहा है। 11 अगस्त को कालेज छात्र—छात्राओं, एनसीसी व एनएसएस स्वयंसेवकों से संवाद किया जाएगा। 12 अगस्त को देवी अहिल्याबाई शहरी क्षेत्र महिला महापौर, अध्यक्ष और पार्षद सम्मेलन होगा। 13 अगस्त से महिला उद्योगपति सम्मेलन होंगे।