LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

अररिया लोकसभा सीट पर वोटिंग को लेकर मतदाताओं में उत्साह, बूथों पर लगी लंबी लाइन, 9 बजे तक 10.97 प्रतिशत वोटिंग

अररिया लोकसभा सीट पर वोटिंग को लेकर मतदाताओं में उत्साह, बूथ

अररिया- लोकसभा चुनाव 2024 में अररिया लोकसभा सीट पर तीसरे चरण के तहत वोटिंग चल रही है. यहां वोटर्स की लंबी लाइन लगी है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार सुबह नौ बजे तक 10.97 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है.  वहीं अररिया के जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र में पेचैली मतदान केंद्र पर तैनात होमगार्ड जवान की मौत हो गई है.

अररिया में बूथ नंबर 207 पर खराब ईवीएम बदली गई. यहां 20 मिनट बाद मतदान शुरू हुआ तो  आजाद एकेडमी स्कूल स्थित बूथ नंबर 207 पर ईवीएम खराब थी. वहीं नरपतगंज प्रखंड के श्यामनगर बूथ पर सुबह सवेरे से मतदाताओं की  लंबी लाइन लगी है..

अररिया में लोकसभा चुनाव में कुल नौ उम्मीदवार ताल ठोक  रहे हैं.  मुख्य मुकाबला भाजपा के प्रदीप कुमार सिंह और राजद के शाहनवाज आलम के बीच माना जा रहा है. 

अररिया में 20 लाख 14 हजार 402 मतदाता हैं,ये मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपना प्रतिनिधि संसद में इवीएम का बटन दबाकर भेजेंगे. इस बार मौसम भी मतदाताओं का साथ दे रहा है. चुनाव विभाग इस बार वोटिंग प्रतिशत बढ़ने का अनुमान लगा रहा है.

NSIT
Nsmch