LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के दिन यूपी में बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान, "22 जनवरी राष्ट्रीय उत्सव"-योगी आदित्यनाथ

 रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के दिन यूपी में बंद रहेंगे शिक्षण

 अयोध्या  : 500 साल बाद रामनगरी में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होने वाला है.नवनिर्मित मंदिर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के समारोह होने वाला है. इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामनगरी  के दौरे पर थे. योगी ने प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को राष्ट्रीय उत्सव बताते देते हुए उस दिन प्रदेशभर की शिक्षण संस्थाओं में अवकाश घोषित करने और शराब के ठेके बंद रखने के निर्देश दिए.

योगी आदित्यनाथ ने हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के बाद रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बैठक में मकर संक्रांति के बाद प्रारंभ हो रहे प्राण-प्रतिष्ठा के वैदिक अनुष्ठानों की जानकारी ली.इसके बाद उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे ट्रस्ट को हर प्रकार से पूरा सहयोग दें.

आदित्यनाथ ने कमिश्नर सभागार में  स्थानीय प्रशासन की तैयारियों का जायजा लिया और निर्देश दिये कि प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में आ रहे लोगों को अयोध्या में बेहतर आतिथ्य मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि हर वीवीआईपी के यथोचित विश्रामस्थल का समय रहते चयन कर लिया जाए. 22 जनवरी के उपरांत दुनियाभर से अयोध्या आने वाले रामभक्तों को कोई असुविधा न हो, जनसहयोग से सुनिश्चित किया जाये कि धर्म पथ, जन्मभूमि पथ, भक्ति पथ, राम पथ जैसे प्रमुख मार्गों अथवा गलियों में गंदगी न हो और जगह-जगह कूड़ेदान रखे हों. 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  प्रतिबंधित पॉलीथिन मुक्त नगर बनाने के लिए सभी को प्रयास करना होगा. इसके लिए 14 जनवरी से नगर में स्वच्छता विषयक विशेष अभियान चलाया जायेगा ताकि नगर में कहीं भी गंदगी नहीं दिखे. उन्होंने अधिकारियों को धर्म पथ, जन्मभूमि पथ, भक्ति पथ व राम पथ की थीम आधारित सजावट कराने और सभी टेंट सिटी में दस-दस बिस्तरों के स्वास्थ्य केन्द्र बनाने और एम्बुलेंस तैनात करने के निर्देश भी दिये हैं. 

NSIT
Nsmch