LATEST NEWS

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

सुबह-सुबह अररिया में अपराधियों का तांडव, कारोबारी की गोली मारकर हत्या, डेढ़ लाख रुपए लूट कर हुए फरार, जांच में जुटी पुलिस

सुबह-सुबह अररिया में अपराधियों का तांडव, कारोबारी की गोली मा

अररिया- जिले में बदमाशों का आतंक कम होता नहीं दिख रहा है. यहां मवेशी कारोबारी को अपराधियों ने गोली मार दी, उनकी घटनास्थल पर हीं मौत हो गई.

 रानीगंज थाना क्षेत्र के रामपुर नहर के पास बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने मवेशी कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी और उनके पास मौजूद डेढ़ लाख रूपये लूट लिए.मवेशी कारोबारी पलासी से मधेपुरा के सिंघेश्वर मवेशी की खरीददारी के लिए जा रहा था.

Diarch GO

मृतक कारोबारी की पहचान पलासी थाना क्षेत्र के बरबन्ना गांव निवासी मो.सुलेमान का 40 वर्षीय पुत्र बाबू अख्तर के रूप में की गई है. मृतक के साथ उसके पिता मैजिक वाहन से मवेशी की खरीददारी करने सिंघेश्वर जा रहे थे.

इसी क्रम में रामपुर नहर के पास पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने घेरते हुए बाबू अख्तर के सर में गोली मार दी और डेढ़ लाख रूपये लूटकर फरार हो गए. गोली लगने के बाद घायल बाबू अख्तर को रानीगंज रेफरल अस्पताल ले जाया गया.जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है.

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- राकेश कुमार भगत