LATEST NEWS

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

ट्रक और ट्रैक्टर के बीच में फंसा मदरसा जा रहा बच्चों से भरा ई-रिक्शा, मौलाना और एक छात्र की मौत, सात बच्चे घायल

ट्रक और ट्रैक्टर के बीच में फंसा मदरसा जा रहा बच्चों से भरा

ARARIA : खबर अररिया के नरपतगंज थाना क्षेत्र से है। जहां ट्रैक्टर और ट्रक के बीच में फंसकर मदरसा में पढ़नेवाले बच्चों से भरा ई-रिक्शा हादसे का शिकार हो गया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं सात बच्चे घायल हो गए हैं। 

एनएच 57 पर हुई घटना

घटना फोर लेन पर नरपतगंज थाना क्षेत्र के थलहा के करीब घटी है. बताया जा रहा कि गढ़िया गांव के मदरसा से छात्र एक ई रिक्शा पर सवार होकर कुरानखानी के लिए रामघाट जा रहे थे। तभी थलहा के करीब ई रिक्शा को ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ई रिक्शा आगे जा रही ट्रक के पीछे घुस गयी

Diarch GO

इस हादसे में ई रिक्शा सवार सभी लोग नीचे फंस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। हादसे में मदरसा के मौलाना और एक छात्र की मौत हो गई। मृतक मौलाना की पहचान सहरसा जिले की भेलाई निवासी गढ़िया मदरसा के 45 वर्षीय मौलाना मोहम्मद सलमान के रूप में की गई है। वहीं, दूसरे मृतक की पहचान भरगामा निवासी 12 वर्षीय छात्र मोहम्मद इकबाल के रूप में हुई है।

शव के साथ लोगों ने किया प्रदर्शन

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने फोरलेन हाईवे पर शव रखकर जाम कर प्रदर्शन किया और मुआवजे की मांग की, जिन्हें नरपतगंज थाने की पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने समझाकर शव को फोर लेन से हटाया, तब जाकर आवागमन बहाल हुआ।

NSIT
Nsmch

नरपतगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय लोगों की सहायता से शवों को बाहर निकाला गया है. सात लोग घायल हुुए है, जिनको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया गया. जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल फारबिसगंज रेफर कर दिया है।