LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में चक्रवात अर्नब का असर जारी, 13 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

DURGA PUJA IN BENGAL : डॉक्टरों के बाद अब बंगाल की सेक्स वर्कर भी ममता बनर्जी से नाराज, दशहरा में प्रतिमा निर्माण के लिए नहीं देंगी मिट्टी

DURGA PUJA IN BENGAL : डॉक्टरों के बाद अब बंगाल की सेक्स वर्

DESK : बंगाल का दशहरा पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां के दशहरा में परंपरा का निर्वहन किया जाता है। जिसमें एक परंपरा यह भी रही है दुर्गा प्रतिमा बनाने में लगने वाली 10 तरह की मिट्टी में एक रेड लाइट एरिया की भी होती है। लेकिन, इस बार महिला सेक्स वर्करों ने प्रतिमा निर्माण के लिए मिट्टी देने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज कांड में अब तक मृत महिला डॉक्टर को इंसाफ नहीं मिला है। इसलिए न सिर्फ इस साल, बल्कि अगले साल भी इंसाफ नहीं मिलता है तो अगले साल भी मिट्टी नहीं देंगे।

कोलकात्ता में महिला सेक्स वर्करों के प्रमुख केंद्र माने जानेवाले सोनागाछी के एक सेक्स वर्कर ने बताया कि वह हर साल प्रतिमा निर्माण के मिट्टी देती थी। लेकिन इस बार वह मिट्टी नहीं देगी। यह स्थिति सिर्फ एक सेक्स वर्कर की नहीं, यहां ऐसी कई हैं, जिनका यही कहना है। जिस तरह से महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना को रफा दफा करने की कोशिश की गई, उससे ममता सरकार से यह सभी नाराज है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में 7 अक्टूबर से दुर्गा पूजा शुरू होनी है। लेकिन महिला डॉक्टर से हुई घटना ने इस बार माहौल बदल दिया है। ममता सरकार दुर्गा पूजा के लिए हर इलाके के लोकल क्लब को 85 हजार रुपए देती है, लेकिन घटना के चलते कई क्लब ने ये पैसे लेने से भी मना कर दिया है। यहां तक सभी पूजा पंडालों को स्पांसरशिप से 70-80 परसेंट खर्च निकल जाता था, लेकिन इस बार इसमें काफी गिरावट आई है। 

बंगाल में हर साल दशहरा में दुर्गा पूजा की 50 हजार करोड़ रुपए का कारोबार होता है। लेकिन इस बार इस पर प्रभाव पड़ा है। साथ ही पंडाल निर्माण में लाखों मजदूर को काम पर प्रभाव पड़ा है।

NSIT
Nsmch