LATEST NEWS

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

चूहों की करामात, कहीं गिरा न दें 50 करोड़ की लागत से बना फ्लाईओवर, अधिकारियों को सताने लगी चिंता

चूहों की करामात, कहीं गिरा न दें 50 करोड़ की लागत से बना फ्ल

AGRA : चूहे सिर्फ बिहार में ही नहीं, बल्कि यूपी में भी बड़े करामात दिखाते हैं।  जहां चूहे नेशनल हाईवे 19 स्थित कमलेश गुप्ता चौक (पुराना नाम रायल पब्लिक चौराहा) पर बने फ्लाईओवर को खोखला कर रहे हैं। हर दिन दीवार से बड़ी मात्रा में गिट्टी और मिट्टी बाहर निकाल कर फेंक देते हैं। जिस तरीके से चूहे मिट्टी और गिट्टी बाहर निकाल कर फेंक रहे हैं। इससे फ्लाईओवर की दोनों तरफ की लेन कमजोर हो सकती हैं। 

पहले तो नगर निगम के सफाई कर्मचारियों और क्षेत्रीय लोगों ने इसे किसी की शरारत समझा लेकिन पिछले एक माह से यह घटना हो रही है। चूहों की करामात समझ इसकी शिकायत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) आगरा खंड के अधिकारियों से की गई है।  जिसके बाद अब अधिकारियों को इस बात की चिंता सताने लगी है कि यही स्थिति बनी रही तो पुल ध्वस्त न हो जाए।

Diarch GO

2020 में हुआ था पुल का निर्माण

आगरा-इटावा नेशनल हाईवे पर रायल पब्लिक चौराहा के पास अक्सर जाम की समस्या रहती थी। इससे क्षेत्रीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। क्षेत्रीय लोगों ने इसे लेकर कई बार धरना प्रदर्शन भी किया। इस पर एनएचएआइ आगरा खंड की टीम ने 50 करोड़ रुपये से वर्ष 2020 में फ्लाईओवर का निर्माण किया। पिछले माह अंडरपास के दोनों तरफ की दीवार पर होल हैं। यह होल एनएचएआइ की टीम ने जल निकासी के लिए किए हैं। होल पर प्लास्टिक का पाइप बिछा हुआ है। 

वीडियो बनाकर की पड़ताल

यहां के लोगों ने बताया कि हर दिन मिट्टी और गिट्टी पड़ी रहती थी। ऐसे में यह किसी व्यक्ति का काम नहीं हो सकता है। हर दिन फोटो और वीडियो बनाए गए। दीवार के दोनों तरफ के होल के पास मिट्टी और गिट्टी पड़ी मिली। अब इसे चूहों की करामात ही माना जा रहा है।

NSIT
Nsmch

जाली को काट घुस गए हों चूहे

सेवानिवृत्त इंजीनियर का कहना है कि बरसात के पानी के निकासी के लिए होल बनाए जाते हैं। होल पर जाली लगाई जाती है। संभव है कि जाली हट गई होगी। इससे चूहे प्रवेश कर गए हों। पाइप के माध्यम से चूहे भीतर की जाली से किसी भी तरीके से मिट्टी तक पहुंच गए हों। गिट्टी और मिट्टी बाहर निकालकर फेंक रहे होंगे।

मामले में एनएचएआई के आगर खंड के परियोजना निदेशक संजय वर्मा ने बताया कि - कमलेश गुप्ता चौक फ्लाईओवर पर गिट्टी और मिट्टी बाहर निकलने की शिकायत मिली है। इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं।