LATEST NEWS

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

तपते बिहार पर गिरेगी राहत की बूदें, दो दिनों में मौसम होगा कूल-कूल, अभी गर्मी से इन जिलों को नहीं मिलेगी राहत

तपते बिहार पर गिरेगी राहत की बूदें, दो दिनों में मौसम होगा क

पटना- बिहार के एक-दो जिलों में ही झमाझम बारिश हो रही है. इसके अलावा अन्य जिलों में छिटपुट बारिश दर्ज की गई.अधिकांश जिला के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. मानसून के आगमन के बाद बिहार के अधिकतर हिस्सों के तापमान का पारा लुढ़का है. बिहार में पुरवा चलने के कारण नमी युक्त हवा का प्रवाह जारी है, जिस कारण उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है. बक्सर और  वैशाली में रविवार को पारा सबसे हाई रहा.

 राजधानी पटना और आस-पास के क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. पटना में सुबह से बादलों ने घेर रखा है लेकिन पटना में मानसून के लिए अभी एक दो दिन और इंतजार करना होगा. तो वहीं रविवार को भभुआ, लखीसराय, पश्चिमी चंपारण, नवादा, किशनगंज, गया, पटना, बांका, अररिया, कटिहार, मुंगेर, जमुई, रोहतास, सीतामढ़ी जिले के 22 जगहों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई.

25 से 27 जून तक राज्य के 22 जिलों में भारी बारिश की संभावना है.  इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.  इन जिलों में मोतिहारी, बेतिया, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा,, दरभंगा, वैशाली, सिवान, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर जिला शामिल है.

वहीं पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिलों के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.जबकि बुधवार को राज्य के अधिकतर जिलों के कुछ स्थानों पर गरज, चमक और आंधी के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट है.

NSIT
Nsmch