LATEST NEWS

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

स्पेशल ट्रेन में 2500 यात्रियों को छोड़कर चले गए ड्राइवर और ट्रेन मैनेजर, कहा – उनकी ड्यूटी पूरी हो गई, आगे नहीं जाएंगे

स्पेशल ट्रेन में 2500 यात्रियों को छोड़कर चले गए ड्राइवर और

SAHARSA : सहरसा जिले के बुढ़वल स्टेशन में अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई। बताया गया कि स्टेशन पर खड़ी सहरसा से दिल्ली जा रही स्पेशल ट्रेन के ड्राइवर और गार्ड ड्यूटी छोड़कर चले गए। इस दौरान ट्रेन में सफर कर रहे लगभग 2500 यात्री साढ़े तीन घंटे तक स्टेशन पर ही भूखे-प्यासे परेशान रहे। बाद में जब यात्रियों के हंगामे के बाद उच्चाधिकारियों को खबर मिली तो गोण्डा से ड्राइवर व गार्ड भेजे गए। जिसके बाद शाम 4.50 बजे ट्रेन रवाना की गई।

ड्राइवर-गार्ड ने मेमो दिया और चले गए

दरअसल, जब ट्रेन बुढ़वल स्टेशन पहुंची तो वहां एक मालगाड़ी को पार कराया जा रहा था। यात्री क्रासिंग के कारण ट्रेन को खड़ी करना समझ रहे थे मगर एक घंटा गुजर गया। ट्रेन को सिग्नल नहीं मिला और वह नहीं चली। इस पर कई यात्री स्टेशन पर उतर आए और हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर तक हंगामा और नारेबाजी चलती रही। इसके बाद स्टेशन अधीक्षक नींद से जागे। वह जब ट्रेन के इंजन के पास आए तो चालक व गार्ड ने कहा अब उनका ड्यूटी का समय खत्म हो गया है। उन लोगों ने कहा कि तबीयत भी ठीक नहीं है, ट्रेन आगे नहीं ले जाएंगे। इतना कहकर उन्होंने मेमो दिया और बुढ़वल स्टेशन से चले गए।

Diarch GO

सूचना पर अधिकारियों में मचा हड़कंप

गार्ड और ड्राइवर के यूं चले जाने के बाद यात्रियों का आक्रोश और फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में यात्री प्लेटफार्म और ट्रेन के दूसरी ओर उतरे और जमकर रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। करीब दो बजकर 20 मिनट पर अधीक्षक ने ड्राइवर व गार्ड के चले जाने की सूचना कंट्रोल रूम को दी तो वहां भी हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में गोण्डा से ड्राइवर व गार्ड को भेजा गया। ड्राइवर व गार्ड आए फिर ट्रेन चार बजकर 50 मिनट पर आगे रवाना की गई।

बता दें रेलवे में नियम है कि ड्यूटी पूरी होने के बाद गार्ड या ड्राइवर अपनी ड्यूटी छोड़कर जा सकते हैं। रेलवे भी उन्हें बाध्य नहीं कर सकता है।

NSIT
Nsmch