LATEST NEWS

  • Bihar Crime:  महिला को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर
  • Bihar Crime: महिला को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: तिरहुत स्नातक में प्रथम वरीयता की गिनती पूरी, वंशीधर ब्रजवासी इतने वोटों से आगे

  • Five Bhumihar Candidates Win in Bihar MLC Election
  • बिहार MLC चुनाव में भूमिहार प्रत्याशियों का जलवा ! यादव-ब्राह्मण को झटका, एनडीए को 4 सीटें

  • Pakistan Linked Network
  • Bihar Crime: बिहार से गिरफ्तार हुए दो पाकिस्तानी एजेंट, ISI नेटवर्क से जुड़े मामले के खुलासा से

  • Ara Hospital
  • Bihar Health News: सदर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था! महिला मरीज को बेड नहीं मिला, बैठने की जगह पर

आप मुझे आचार सहिंता में ना फंसाए... आखिरी सीतामढ़ी लोकसभा क्षेत्र से मतदान देते ही देवेश चंद्र ठाकुर ने ऐसा क्यों कहा, पढ़िए पूरी खबर...

आप मुझे आचार सहिंता में ना फंसाए... आखिरी सीतामढ़ी लोकसभा क्

SITAMARHI: लोकसभा चुनाव 2024  के चार चरणों के चुनाव खत्म हो चुके हैं। अब पांचवे चरण के चुनाव के लिए सभी पार्टियां जोर लगा रही हैं। चार चरणों में अभी तक 379 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग हो चुकी है। पांचवें चरण में 8 राज्यों के 49 सीटों पर मतदान जारी है।  पांचवें  चरण के चुनाव में कई हॉट सीटों पर वोटिंग होगी। कई दिग्गज नेताओं की किस्मत पर दांव पर लगी है।

पांचवें दौर में जिन सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें बिहार और ओडिशा की पांच-पांच, उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, बंगाल की सात, झारखंड की तीन, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की एक-एक सीट शामिल है। पांचवें चरण का मतदान पूरा होते ही देश की 543 लोकसभा सीटों में से 428 सीटों पर मतदान संपन्न हो जाएगा। बिहार के पांच हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सारण पर मतदान जारी है।

वहीं सीतामढ़ी से इस बार महागठबंधन प्रत्याशी अर्जुन रावत तो वहीं एनडीए से बिहार विधान सभा प्रत्यासी सह जदयू प्रत्यासी देवेश चंद्र ठाकुर मैदान में हैं। वहीं सीतामढ़ी में पांचवे चरण का मतदान जारी है। डुमरा स्थित कार्यपालक अभियंता कार्यालय में बनाए गए बूथ संख्या 174 पर मतदान करने के लिए बिहार विधान सभा के सभापति  सह जदयू प्रत्याशी देवेश चंद्र ठाकुर मतदान करने पहुंचे।

उन्होंने अपने मतदान का प्रयोग कर लिया है। वहीं उन्होंने वोट देने के बाद जनता से अपील की कि सभा मतदाता अपने घरों से बाहर निकलें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। वहीं जब देवेश चंद्र ठाकुर से पूछा गया कि आप अपने जीत के लिए कितने आश्वस्त हैं तो पीछे से उनके समर्थकों ने कहा कि भारी बहुमत से जितेंगे। तो वहीं जदयू प्रत्याशी ने मुस्कुराते हुए मजाकिया लहजे में कहा कि, यहां पर मैं उसकी चर्चा नहीं करूंगा, आप मुझे आचार सहिंता में ना फंसाए। बता दें कि, पांचवें चरण में कई दिग्गज के भाग्य का फैसला होना है। एक ओर जहां रामविलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान पहली बार अपने पिता के लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर सारण से राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य मैदान में है। 

NSIT
Nsmch