LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

शराब के नशे में धुत मिले बिहार के डॉक्टर साहब ! बक्सर के सरकारी अस्पताल में भारी हंगामा, घसीट कर ले गई पुलिस

शराब के नशे में धुत मिले बिहार के डॉक्टर साहब ! बक्सर के सरक

BUXAR: डॉक्टरों को भगवान का रुप माना जाता है। उनके हाथों में लोगों का जीवन बचाने की जिम्मेदारी होती है। अगर कोई डॉक्टर अपने दायित्व से चूक जाए तो मरीज की जान भी जा सकती है। जिसके कारण डॉक्टर्स अपने काम में किसी तरह की कमी ना लाने की कोशिश करते हैं। लेकिन अगर यही डॉक्टर लोगों के इलाज करने की जगह नशे में टुन मिले तो..दरअसल, ये अजीबो गरीब मामला बिहार के बक्सर से सामने आया है। जहां एक डॉक्टर लोगों के इलाज करने के बजाय नशे में धुत जमीन पर पड़े हुए मिले हैं।  

यही नहीं हालत इतनी बिगड़ गई कि नशे में धुत डॉक्टर को उठा कर पुलिस को अपने साथ ले जाना पड़ा। पूरा मामला जिले के डुमराव अनुमंडल के रघुनाथपुर सीएचसी का है। यहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. अमित कुमार शराब के नशे में धुत थे। वहीं नशे में धुत डॉक्टर सीएचसी प्रभारी डॉक्टर गोपाल कृष्ण पर फर्जी अटेंडेंस बनाने के लिए दबाव डाल रहे थे। सीएचसी प्रभारी जब नहीं माने तो शराबी डॉक्टर मारपीट पर उतारू हो गए।

इसी दौरान अस्पताल के कर्मीयों ने इसकी सूचना ब्रह्मपुर थाने को दी। अस्पताल पहुंची पुलिस ने नशे में टुन जमीन पर पड़े डॉक्टर की जब मेडिकल जांच की गई तो 73 प्रतिशत अल्कोहल पीने की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस शराबी डॉक्टर को घसीटते हुए उठाकर थाने ले गई। मामले को लेकर रघुनाथपुर सीएचसी प्रभारी डॉक्टर गोपाल कृष्ण ने बताया कि शराब के नशे में धुत डॉक्टर अमित कुमार गलत तरीके से अटेंडेंस बनाने का दवाब बना रहे थे।

जब सीएचसी प्रभारी ने गलत काम करने से इनकार कर दिया, तो डॉक्टर मारपीट पर उतारू हो गए। अस्पताल पहुंचे ब्रह्मपुर थाने के एसआई धीरज कुमार ने बताया कि नशे में चूर चिकित्सक को अस्पताल से गिरफ्तार कर मेडिकल कराया गया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

NSIT
Nsmch