LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

वैशाली जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का डीएम और विधायक ने किया शुभारंभ, 900 सरकारी और निजी स्कूलों को विद्यार्थी ले रहे हिस्सा

वैशाली जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का डीएम और विधायक ने क

VAISHALI : वैशाली जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ अक्षयवट राय स्टेडियम में शुरू हो गया। प्रतियोगिता का दीप प्रज्ज्वलित कर जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा, हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह एवं वैशाली विधायक सिद्धार्थ पटेल संजुक्त रूप से शुभारंभ किया। इस मौके पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि खेल में सहभागिता ज्यादा महत्वपूर्ण है। खेल हमें अनुशासन सिखाता है। साथ ही गिर कर उठने एवं विपरीत परिस्थितियों से लड़ने की सीख देता है। खेलों में हार जीत लगी रहती है। खेल भावना ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। 

उन्होंने कहा की कुछ दिनों पहले समाहरणालय सभागार में सरकारी और प्राइवेट स्कूल के बच्चों के बीच विभिन्न विधाओं यथा वाद विवाद प्रतियोगिता,  निबंध प्रतियोगिता आदि का आयोजन कराया गया था। देखा गया कि सरकारी स्कूल के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि राज्य में खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा अनेक पहल किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वैशाली गणतंत्र की धरती के साथ-साथ प्रतिभाओं की भी धरती है। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी। 

Diarch GO

उन्होंने कहा कि बच्चे स्मार्टफोन से दूर ही रहें और जरूरत के हिसाब से इसका स्मार्टली उपयोग करें। वे अपना माता-पिता का ख्याल जरूर रखें। उन्होंने कहा की खूब खेलिए, खूब पढ़िए। कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान आरपीएससी विद्यालय, बेलवर घाट, गोरौल द्वारा बैंड टीम एवं लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल, पातेपुर विद्यालय के बच्चों द्वारा योग की प्रस्तुति दी गई।

आज फुटबॉल , खो खो, योग, डिस्कस थ्रो, शॉट पुट आदि प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस अवसर पर अपर समाहर्ता विनोद कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त शम्स जावेद अंसारी, अपर समाहर्ता (आपदा) अरुण कुमार सिंह, जिला जन संपर्क पदाधिकारी नीरज, जिला कला संस्कृति  सह खेल पदाधिकारी शालिनी शर्मा के साथ कई जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे। इस आयोजन में पूरे वैशाली जिला के कोने-कोने से करीब 900 सरकारी और प्राइवेट स्कूल के बच्चे भाग ले रहे हैं। यह कार्यक्रम 4 सितंबर तक चलेगा।

NSIT
Nsmch

वैशाली से अमरेश की रिपोर्ट