LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

सीतामढ़ी में अवैध रूप से संचालित जांच घर पर चला जिला प्रसासन का चाबुक, तीन को किया गया सील

सीतामढ़ी में अवैध रूप से संचालित जांच घर पर चला जिला प्रसासन

SITAMADHI : जिले में चल रहे अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड एवं जांच घर पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मामला सीतामढ़ी शहर के हॉस्पिटल लोड का है, जहां अहले सुबह सदर एसडीएम संजीव कुमार के नेतृत्व मे एक धावा दल का गठन किया गया जिसमें डुमरा अंचलाधिकारी डॉली झा के साथ कई कर्मी शामिल थे। जिन्होंने शहर के विभिन्न जांच घर एवं अल्ट्रासाउंड का जांच किया जांच के दौरान शहर के कई अल्ट्रासाउंड एवं जांच घर संचालक अपना प्रतिष्ठान बंद कर फरार मिले। 

बताते चलें कि बीते दिनों जिला अनुस्रवण समिति के बैठक में भाग लेने सीतामढ़ी पहुंचे जिला के प्रभारी मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने जिलाधिकारी को सख्त निर्देश दिया कि लोगो के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे अवैध रूप से नर्सिंग होम एवं जांच घर पर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। जिसके आलोक में जिलाधिकारी रिची पांडे के निर्देशानुसार उक्त कारवाई की गई है। जांच के क्रम में चार जांच घर की जांच की गई जिसमे तीन को सील किया गया। सील किए गए जांच घर में परफेक्ट जांच घर, बिहार जांच घर एवं मां जानकी अल्ट्रासाउंड को सील करने की कार्रवाई की गई है। 

पॉल्यूशन बोर्ड ने भेजी थी सूची

एसडीओ ने बताया कि बिहार स्टेट पॉल्यूशन बोर्ड के द्वारा जिला को एक सूची भेजी गई थी जिसके आलोक में सिविल सर्जन के द्वारा संचालकों को नोटिस किया गया। बाबजूद इन लोगों ने नही सुना। लोगों के स्वास्थ से खिलवाड़ करने एक कानूनन अपराध है जिसको लेकर यह कार्रवाई की गई है जो की निरंतर जारी रहेगा।

  सीतामढ़ी से अविनाश कुमार की रिपोर्ट