LATEST NEWS

  • शर्मनाक : 6 साल की मासूम से 65 वर्षीय रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
  • शर्मनाक : 6 साल की मासूम से 65 वर्षीय रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

  • पेड़ से लटका मिला युवक का शव, गले और शरीर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका
  • पेड़ से लटका मिला युवक का शव, गले और शरीर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका

  • दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीओ ने शांतिपूर्ण माहौल में दशहरा मनाने और नियमों के पालन की अपील की
  • दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीओ ने शांतिपूर्ण माहौल में दशहरा मनाने और नियमों के पालन की

  • bihar assembly election vendors pending payment issue
  • Bihar Election News: चुनाव वेंडरों को 11 माह से नहीं मिला पेमेंट, भारी कर्ज में डूबे वेंडर, मुख्यमंत्री

  • पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने पटना जंक्शन का किया निरीक्षण, अमृत भारत योजना व यात्री सुविधाओं का लिया जायजा
  • पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने पटना जंक्शन का किया निरीक्षण, अमृत भारत योजना व यात्री

ढाक बजा, पट खुला, प्रकट भई देवी दुर्गा... पटना में महासप्तमी को पूजा पंडालों का पट खुलते ही उमड़े श्रद्धालु, क्लिक करें और दर्शन कीजिये

ढाक बजा, पट खुला, प्रकट भई देवी दुर्गा... पटना में महासप्तमी

पटना. नवरात्रि पर महासप्तमी के दिन शनिवार को देवी दुर्गा के पूजा पंडालों का पट खुला. महासप्तमी के पूजन उपरांत विधि विधान से देवी दुर्गा के पांडाल के पट खुले. इसके साथ ही मां दुर्गा की स्तुति और शंखनाद से पूरा शहर गुंजायमान हो गया. दशहरा के सभी छोटे-बड़े पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भी उमड़ने लगी है. देवी दुर्गा का प्रथम दर्शन करने के लिए हजारों लोगों की भीड़ विभिन्न पंडालों में उमड़ी और इस दौरान पूजन, आरती, स्तोत्र से पूरा शहर भक्तिमय बन गया.

पटना के डाकबंगला रोड, बंगाली अखाड़ा, मीठापुर, बेली रोड, गांधी मैदान के इलाके, इनकम टैक्स सहित शहर के सभी इलाकों में कई पूजा पंडाल बने है. विभिन्न थीम पर सजे पूजा पंडालों में आकर्षक सज सज्जा की गई है. इन पूजा पंडालो के माध्यम से कई प्रकार के संदेश, जागरूकता सूचना और देश तथा राज्य की उपलब्धियां बताने की कोशिश की गई हैं. साथ ही नयनाभिराम लाइटिंग लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं. 

Diarch GO

वहीं दुर्गा पूजा को लेकर पटना की सड़कें रोशनी से चकाचौंध हैं. कई जगहों पर तोरण द्वार की खूबसूरती लोगों को आकर्षित कर रही है. वहीं झिलमिल रोशनी से चमकती पटना की सडकें शहर की खूबसूरती को और ज्यादा निखर रही हैं. 

NSIT
Nsmch

पूजा पंडालों का पट खुलने पर कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी वहां दर्शन पूजन किया.