LATEST NEWS

  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

  • Chirag Paswan
  • चिराग पासवान की सुरक्षा बढ़ाने की मांग को लेकर DGP से मिला लोजपा का 7 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, बड़ी

  • बाढ़ हादसे के बाद वैशाली पुलिस का एक्शन: सोरहत्था से 15 कार्टन विदेशी शराब बरामद, एक धंधेबाज़ गिरफ्तार
  • बाढ़ हादसे के बाद वैशाली पुलिस का एक्शन: सोरहत्था से 15 कार्टन विदेशी शराब बरामद, एक धंधेबाज़ गिरफ्तार

  • Bihar Warehousing Corporation Crisis
  • भगवान भरोसे बिहार राज्य भंडारण निगम : न MD की तैनाती, न मिला वेतन; अरबों के अनाज पर

  • पटना में 2.80 करोड़ रुपये की जमीन की धोखाधड़ी, पीड़ित ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अवैध रजिस्ट्री का लगाया आरोप, थाने में दर्ज कराई शिकायत
  • पटना में 2.80 करोड़ रुपये की जमीन की धोखाधड़ी, पीड़ित ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अवैध रजिस्ट्री

पटना में RERA नियमों को ठेंगा दिखा रहे डेवलपर्स ! अब नए साल पर ग्राहकों को झांसा देने की तैयारी, बिना निबंधन के ही 'मेट्रो सिटी' प्रोजेक्ट और SR REAL ESTATE में प्लॉट बिक्री का प्रचार-प्रसार

पटना में RERA नियमों को ठेंगा दिखा रहे डेवलपर्स ! अब नए साल

PATNA:  पटना में बिना रेरा निबंधन लिए न तो अपार्टमेंट बना सकते और न ही टाउनशिप बसा सकते. यानि न तो फ्लैट की बिक्री को लेकर प्रचार-प्रसार कर सकते और न ही प्लॉट का. लेकिन बिहार में कुछ भी संभव है. यहां धड़ल्ले से टाउनशिप बसाने का वैध-अवैध धंधा जारी है. रेरा ने अब तक सैकड़ों प्रोजेक्ट्स के खिलाफ आदेश पारित किया है. इसके बाद भी राजधानी पटना के आसपास के इलाकों में गैर निबंधित प्रोजेक्ट पर धडल्ले से काम जारी है. नए साल में ग्राहकों को लुभाने के लिए बिना निबंधन वाले प्रोजेक्ट्स का जमकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. बिहटा इलाके में दो ऐसे प्रोजेक्ट्स के बारे में आपको बता रहे हैं. एक है मेट्रो सिटी प्रोजेक्ट . प्रचार में जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार यह प्रोजेक्ट SNS HIND CONSTRUCTION के द्वारा लॉन्च की गई है. यह प्रोजेक्ट बिहटा आईआईटी इलाके में सिकरिया के समीप है. ग्राहकों से जमीन के बदले सोना खरीदने का प्रलोभन दिया जा रहा है. प्लॉट के संबंध में दाम के साथ-साथ अन्य सारी जानकारी दी गई है, लेकिन रेरा निबंधन के बारे में कोई जानकारी नहीं है. 

रेरा निबंधन का अता-पता नहीं

आपका प्रोजेक्ट रेरा से निबंधित है और आप विज्ञापन देते हैं तो उसमें रेरा निबंधन का उल्लेख करना जरूरी होता है. रेरा ने इस संबंध में स्पष्ट आदेश दे रखा है. लेकिन यहां तो खुल्लम खुल्ला कानून को ठेंगा दिखाया जा रहा. आज बात कर रहे हैं SR REAL ESTATE AND CONSTRUCTION कंपनी की. इस कंपनी के द्वारा प्लॉट बिक्री को लेकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. बजाप्ता सोशल मीडिया पर विज्ञापन जारी किया गया है. जिसमें ग्राहकों को रेट के बारे में जानकारी दी गई है. साथ ही कीमत में छूट, विशेष ऑफर के बारे में भी जानकारी दी गई है. इतना ही नहीं प्लॉट कहां पर है, क्या-क्या सुविधाएं है. तमाम तरह की जानकारी दी गई हैं. लेकिन जो जानकारी जरूरी है,यानि रेरा नंबर का उल्लेख नहीं किया गया है. अब जबकि कंपनी के विज्ञापन पर रेरा का नंबर दर्ज नहीं है तो ग्राहक कैसे समझेंगे कि प्रोजेक्ट रेरा से निबंधित है अथवा नहीं ? 

Diarch GO

बिना निबंधन वाले प्रोजेक्ट से ग्राहक रहें सावधान 

बता दें,  SR REAL ESTATE AND CONSTRUCTION नाम की कंपनी पटना जिले के बिहटा-पतूत बिक्रम रोड में बड़ा प्रोजेक्ट पर काम कर रही है. प्लॉट की बिक्री के लिए कंपनी द्वारा प्रचार किया जा रहा है. प्रचार करना गलत नहीं, लेकिन जानकारी साझा करना भी उतनी ही जरूरी है. अगर प्रोजेक्ट रेरा निबंधित नहीं तो बिक्री को लेकर प्रचार करने की मनाही है. अगर प्रचार करते हैं तो रेरा कानून के तहत गलत है और ऑथरिटी जुर्माना लगा सकती है. साथ ही ग्राहकों से भी बिना रेरा निबंधित प्रोजेक्ट में प्लॉट नहीं खरीदने की सलाह दी जाती है. हमने कंपनी के द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर जानने की कोशिश की. क्या प्रोजेक्ट का रेरा से निबंधन लिया गया है ? कंपनी की तरफ से रेरा से निबंधन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई. जो जवाब आया उसके अनुसार प्रोजेक्ट का एग्रीमेंट है.