LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

काशी विश्वनाथ मंदिर में पुजारी के रूप में पुलिसकर्मियों की तैनाती,कमीश्नर के आदेश पर विवाद, अखिलेश यादव ने खड़ा किए सवाल

काशी विश्वनाथ मंदिर में पुजारी के रूप में पुलिसकर्मियों की त

वाराणसी- पुलिस आयुक्‍त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर बाबा विश्वनाथ मंदिर में धोती कुर्ता पहने माथे पर त्रिपुंड लगाये पुरुष पुलिसकर्मी और सलवार कमीज में महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. इसपर राजनीति शुरु हो गई है. समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पुजारियों की पोशाक में पुलिसकर्मियों की तैनाती पर सवाल उठाए है. उन्होंने इसकी नींदा करते हुए आदेश देने वाले पुलिस अधिकारी को सस्पेंड करने की मांग की है.

अखिलेश यादव ने इसे लेकर ट्वीट करते हुए कहा है कि पुजारी के वेश में पुलिसकर्मियों का होना किस ‘पुलिस मैन्युअल’ के हिसाब से सही है? इस तरह का आदेश देनेवालों को निलंबित किया जाए। कल को इसका लाभ उठाकर कोई भी ठग भोली-भाली जनता को लूटेगा तो उप्र शासन-प्रशासन क्या जवाब देगा। 

NSIT
Nsmch

वहीं कमीश्नर मोहित अग्रवाल ने कहा कि भक्त दूर-दूर से काशी विश्वनाथ के दर्शन करने आते हैं. वर्दी में खड़े पुलिसकर्मी उन्हें आगे बढ़ने के लिए कहते हैं तो उन्हें अच्छा नहीं लगता जबकि पुजारी की बात वो सम्मान के साथ मान लेते हैं. 'नो टच पॉलिसी' का पालन करते हुए, पुजारियों की पोशाक में पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा रहा है. पुलिस आयुक्‍त ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालुओं की सुविधा और सहयोग के लिए पुजारी के वस्त्रों में पुलिसकर्मियों की तैनाती करने का आदेश दिया था और बुधवार से इसकी शुरुआत भी कर दी गयी.

 बता दें  काशी विश्वनाथ मंदिर में पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती धोती-कुर्ता में की गई है. उन्होंने आपने मस्तक पर त्रिपुंड और गले में रुद्राक्ष की माला धारण कर रखा है. वहीं महिला पुलिसकर्मी सलवार-कुर्ती में नजर आ रही हैं.