LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

ठंड से दो छात्रों की मौत ने बढ़ाई केके पाठक की मुश्किलें, कोर्ट में एसीएस के खिलाफ परिवाद दर्ज

ठंड से दो छात्रों की मौत ने बढ़ाई केके पाठक की मुश्किलें, को

MUZAFFAPUR : शीतलहर में स्कूलों को खोलने के निर्देश ने बिहार शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक की मुश्किलें बढ़ा दी है। जहां पटना डीएम ने इस मामले में बिहार के मुख्य सचिव से हस्तक्षेप करने की मांग की है। वहीं दूसरी तरफ ठंढ से दो छात्रों की मौत के बाद अब मुजफ्फरपुर सीजेएम कोर्ट में उनके खिलाफ परिवाद दर्ज कराया गया है। 

गुरुवार को मुजफ्फरपुर के सीजेएम कोर्ट में केके पाठक के खिलाफ परिवाद दायर किया गया है। अधिवक्ता सुशील कुमार सिंह ने शिक्षा विभाग के एसीएस अलावा संयुक्त सचिव कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव, जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह को भी आरोपित किया है। 

बता दें कि मुजफ्फरपुर के बोचहां में छठी के एक छात्र की मौत बुधवार को हो गई। छात्र कुर्बान सुबह स्कूल गया था। दस बजे के बाद वह कांपता हुआ घर पहुंचा। घर आते-आते उसने बताया कि पैंट में ही शौच हो गया है। उसे चिकित्सक के पास ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। ठंड लगने से उसकी मौत की आशंका जताई गई। वहीं दूसरी ओर गायघाट प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय, दहिला में प्रार्थना के दौरान नौवीं कक्षा की छात्रा सकीना खातून बेहोश होकर मैदान में ही गिर गयी थी। 

इस बीच कड़ाके की ठंड के बावजूद आठवीं तक के स्कूल बंद नहीं होने पर पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से सरकारी स्कूलों को खोलने से जुड़े पत्र के बाद भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। डीएम ने ऐसे हालात में बुधवार को मुख्य सचिव को पत्र भेजा है, जिसमें कहा गया है कि मामले में हस्तक्षेप कर यथोचित निर्णय लिया जाए।

NSIT
Nsmch