LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

क्योंकि बेटियां होती हैं अनमोल : ससुराल में बेटी को पति ने दिया धोखा, परेशान पिता बैंड-बाजा और आतिशबाजी के साथ उसे लेकर वापस आए अपने घर

क्योंकि बेटियां होती हैं अनमोल : ससुराल में बेटी को पति ने द

RANCHI : आम तौर पर भारतीय समाज शादी के बाद बेटियों के ससुराल जाने के बाद यह माना जाता है कि वही उसका घर है, यूं कहें कि बेटियों के लिए मायका हमेशा छूट जाता है। फिर चाहे ससुराल में उसे कितना भी प्रताड़ित किया जाए। लेकिन ज्यादातर कोशिश दोनों परिवारों में समझौता कराने को लेकर होती है। लेकिन, झारखंड की राजधानी रांची में एक पिता ने अपनी शादीशुदा बेटी के लिए जो किया, वह पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया है। लोग न सिर्फ पिता की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि उनके इस कदम को बेटियों के लिए उठाया गया बड़ा उदाहरण बताया है।

ससुराल से निकली बेटी की बारात

दरअसल, झारखंड के रांची में निकली एक बारात खूब चर्चा में है. यह बारात बेटी के ससुराल के लिए विदाई की खातिर नहीं, बल्कि ससुराल की प्रताड़ना से मुक्ति के लिए निकली। पिता ने ससुराल में शोषित-प्रताड़ित हो रही विवाहिता पुत्री को वापस अपने घर लाने के लिए बैंड-बाजा और आतिशबाजी के साथ बारात निकाली।  

डेढ़ साल पहले की थी बेटी की शादी

इस साहसी पिता का नाम है प्रेम गुप्ता, जो रांची के कैलाश नगर कुम्हारटोली के रहने वाले हैं. उनका कहना है कि 28 अप्रैल 2022 को उन्होंने बड़े अरमानों और धूम-धड़ाके के साथ बेटी साक्षी गुप्ता की शादी सचिन कुमार नामक युवक से की. वह झारखंड बिजली वितरण निगम में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत है और रांची के सर्वेश्वरी नगर का रहने वाला है.

पहले से दो शादी कर चुका था सचिन

उनका आरोप है कि कुछ ही दिनों बाद बेटी ससुराल में प्रताड़ित होने लगी. पति जब-तब उसे घर से बाहर निकाल देता. करीब एक साल बाद साक्षी को पता चला कि जिस शख्स के साथ उसकी शादी हुई है, उसने पहले से दो शादियां कर रखी हैं. उसके पांवों के नीचे की जमीन खिसक गई.साक्षी कहती हैं, सब कुछ जानने के बाद भी मैंने हिम्मत नहीं हारी और रिश्ते को किसी तरह बचाने की कोशिश की। लेकिन, शोषण और प्रताड़ना की वजह से जब लगा कि उसके साथ रह पाना मुश्किल है तो रिश्ते की कैद से बाहर निकलने का फैसला किया।

NSIT
Nsmch

अब तलाक देने की तैयारी

पिता और मायके वालों ने भी साक्षी के फैसले पर मुहर लगाई और उसकी ससुराल से बाकायदा बैंड-बाजे और आतिशबाजी के साथ बारात निकाली और उसे मायके वापस ले आए। प्रेम गुप्ता कहते हैं कि बेटी के शोषण से मुक्त होने की खुशी में उन्होंने यह कदम उठाया. साक्षी ने तलाक के लिए कोर्ट में केस फाइल किया है. लड़के ने गुजारा भत्ता देने की बात कही है. जल्द ही तलाक पर कानूनी तौर पर मुहर लग जाने की उम्मीद है.

बेटी के लिए निकाली गई इस अनोखी बारात का वीडियो भी पोस्ट किया

उन्होंने बीते 15 अक्टूबर को निकाली गई इस बारात की वीडियो सोमवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट की और लिखा, “बड़े अरमानों और धूमधाम के साथ लोग अपनी बेटियों की शादी करते हैं, लेकिन यदि जीवनसाथी और परिवार गलत निकलता है या गलत काम करता है तो आपको अपनी बेटी को आदर और सम्मान के साथ अपने घर वापस लाना चाहिए क्योंकि बेटियां बहुत अनमोल होती हैं.”